
T20 WC 2022: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल, टीम इंडिया के चलते बन रहा है यह अजब संयोग!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और उसके लिए सेमीफाइनल का सफर अब आसान नहीं होने वाला है. वैसे भी भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने वाली टीम कभी चैम्पियन नहीं बन पाई है.
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और उसके लिए सेमीफाइनल का सफर अब आसान नहीं होने वाला है. पाकिस्तान के ग्रुप में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमें हैं, जिससे बाबर ब्रिगेड का सामना होना है.
वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना करने वाली टीम कभी खिताब नहीं जीत सकी है. टी20 वर्ल्ड कप के पिछले छह सीजन में भी ऐसा ही संयोग देखने को मिला था. यानी कि यदि यह संयोग बरकरार रहा तो पाकिस्तान और साउथ अफ्रीकी टीम इस बार चैम्पियन नहीं बन पाएगी.
2007: भारत 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनकर उभरी थी. ग्रुप स्टेज में भारत ने स्कॉटलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से मुकाबला खेला. फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया.
क्लिक करें- जमीन पर मुक्के मारे, खुशी के मारे रो पड़े... कोहली का ये अवतार नहीं देखा होगा!
2009: भारत ने बांग्लादेश, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले. हालांकि टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर उस टूर्नामेंट का खिताब जीता था. ग्रुप चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने भारत का सामना नहीं किया था.
2010: भारत ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका का सामना किया. एक बार फिर भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका. लेकिन फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने ग्रुप चरणों में भारत का सामना नहीं किया और खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









