
T20 WC के लिए ICC ने किया अंपायर्स का ऐलान, सिर्फ एक भारतीय शामिल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने अंपायर्स की टीम का ऐलान कर दिया है. कुल 16 अंपायर्स में से एक ही भारतीय अंपायर को जगह मिली है.
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, आईपीएल के तुरंत बाद सभी टीमें इस महायुद्ध में कूदेंगी. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भी तैयारियों में जुटा हुआ है और गुरुवार को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सभी अंपायरों की लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में सिर्फ एक ही भारतीय अंपायर का नाम शामिल है. सिर्फ नितिन मेनन ही इकलौते भारतीय अंपायर हैं, जो इस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अंपायरिंग करेंगे. आपको बता दें कि नितिन मेनन पिछले कुछ वक्त में अंपायरिंग की दुनिया में बड़े नाम बने हैं, भारत-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज़ के दौरान उन्होंने कई शानदार फैसले लिए थे. सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस ने नितिन मेनन की काफी तारीफ की थी. 🚨 The ICC Men's #T20WorldCup 2021 app is out! 📱 To #LiveTheGame, download now for personalised notifications, the best match clips, highlights and much more!https://t.co/0P2HKv0CTQ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









