
T20 WC: अश्विन को लेकर क्या टीम इंडिया से हुई भूल? IPL में नहीं दिखा पाए जादू
AajTak
रविचंद्रन अश्विन की आईपीएल 2021 में बुरी फॉर्म एक चिंता का विषय है. अश्विन इस बार टी-20 वर्ल्डकप के स्क्वॉड का हिस्सा हैं, ऐसे में क्या वो प्लेइंग-11 में जगह बना पाएंगे. इसपर सवाल है...
Ravichandran Ashwin: टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है, पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेला जाना है. ऐसे में अब हर किसी की नज़र खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर टिकी हुई है. लंबे वक्त के बाद टी-20 फॉर्मेट में टीम में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन भी वर्ल्डकप स्क्वॉड का हिस्सा हैं. जब रविचंद्रन अश्विन के नाम का ऐलान हुआ था, तब हर कोई काफी उत्साहित हुआ था. लंबे वक्त के बाद अश्विन-जडेजा की जोड़ी साथ आ रही थी, लेकिन अब जब आईपीएल खत्म हुआ है तब रविचंद्रन अश्विन की फॉर्म एक चिंता का विषय बनी हुई है. ये इसलिए भी अहम है क्योंकि वर्ल्डकप भी यूएई और ओमान में ही होना है, जहां आईपीएल हुआ है. आईपीएल 2021 में फेल रहे अश्विन! रविचंद्रन अश्विन इस साल के आईपीएल में पूरी तरह फेल दिखाई दिए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अश्विन खेल रहे थे, उन्होंने इस सीजन में कुल 13 मैच खेले और सिर्फ 7 विकेट ही लिए. साल 2009 के बाद ये पहला मौका है जब आईपीएल में अश्विन ने सिर्फ सिंगल डिजिट के अंदर ही विकेट लिए हों. आईपीएल 2021 में आर. अश्विन: कुल मैच- 13, विकेट – 7, इकॉनोमी – 7.41, औसत - 47.28 अगर पूरे आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन ने कुल 167 मैच में 145 विकेट लिए हैं, उनकी इकॉनोमी 7 से कुछ ही कम रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









