
T20: 'जो लिखा है, वो होने वाला है, लेकिन...', संन्यास का जिक्र होने पर कप्तान रोहित का दार्शनिक अंदाज
AajTak
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. कैप्टन रोहित शर्मा ने विश्व विजेता बनने के बाद कहा कि वे टी20 से संन्यास नहीं लेना चाहते थे, लेकिन स्थिति ऐसी है कि मुझे लगा कि यही सबसे सही समय है. जब हाथों में विश्वकप की ट्रॉफी हो तो संन्यास लेने के लिए इससे अच्छा समय और क्या हो सकता है.
इंडियन क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की है. इसके बाद टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी भी T20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोचा था. विश्व विजेता बनने के बाद रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ संन्यास लेने से अच्छा और क्या हो सकता है.
रोहित शर्मा ने कभी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन विराट कोहली की तरह उन्हें युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना था, इसी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में रोमांचक सात रनों से जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए रोहित ने कहा कि टी20 को अलविदा कहने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था. रोहित ने कहा कि वे आईपीएल खेलना जारी रखेंगे.
37 वर्षीय रोहित ने कहा कि मैं अपने भविष्य के बारे में इस तरह के फैसले नहीं लेता. मुझे अंदर से जो भी सही लगता है, मैं वही करने की कोशिश करता हूं. मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता या इस बारे में भी कभी नहीं सोचा कि मैं पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद यह विश्व कप खेलूंगा या नहीं.
यह भी पढ़ें: 'हमारी तरह भारत के करोड़ों फैंस को लंबे अरसे से इस पल का इंतजार था', खिताब जीतने पर बोले रोहित शर्मा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









