
T-10 League: पति संग अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं Sunny Leone, बाउंड्री लगने पर झूम उठीं
AajTak
अबुधाबी में इन दिनों टी-10 क्रिकेट लीग चल रही है. दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर्स आईपीएल और टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने के बाद इस लीग में अपना दम दिखा रहे हैं.
अबुधाबी में इन दिनों टी-10 क्रिकेट लीग चल रही है. दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर्स आईपीएल और टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने के बाद इस लीग में अपना दम दिखा रहे हैं. दिल्ली बुल्स और नॉर्दर्न वॉरियर्स के बीच जब मैच चल रहा था, तब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी स्टेडियम में नज़र आईं.
सनी लियोनी यहां अपने पति डेनियल वेबर के साथ पहुंची थीं. सनी लियोनी टी-10 लीग की टीम दिल्ली बुल्स की ब्रांड एंबेसडर हैं, ऐसे में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए सनी लियोनी मुंबई से दुबई पहुंची हैं. A special message from the one & only @sunnyleone to all our fans around the world. 😊👏@neeleshdxb @games_aio @Icecricnews @abeviamena @defi_11 @Century_Fin #URBOScents #DilSeDilli #DelhiBulls #AbuDhabiT10 pic.twitter.com/1QN1gOVxq6
दिल्ली बुल्स की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सनी लियोनी की तस्वीरें साझा की गई हैं. साथ ही बाउंड्री लगने पर सनी लियोनी के झूमने का वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जहां वह अपने पति डेनियल के साथ नज़र आ रही हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









