
Swiggy बैंड -बाजा और माला लेकर पहुंचा कस्टमर के घर, दिया 'हॉट' सरप्राइज, VIDEO
AajTak
फूड और ग्रोसरी एप स्विगी ने हाल में अपने एक कस्टमर के लिए जो किया उससे लोग और वो खुद हैरान रह गया. दरअसल, एक ट्विटर पोस्ट पर रिएक्शन के बदले स्विगी उस कस्टमर के घर पर बैंड बाजा ,माला और एक सरप्राइज लेकर पहुंच गया.
सोशल मीडिया एक ऐसी चीज है जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. कई बार यहां मजाक- मजाक में लोगों के सपने भी पूरे हो जाते हैं. जैसे कभी किसी ने किसी बड़े बिजनेस मैन से कुछ यूं ही मांग लिया और उसने सचमुच में उसे वो चीज पहुंचा दी हो. या किसी खास ब्रांड ने अपने कस्टमर के लिए कोई सरप्राइज रख दिया हो. हाल में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ. ये मामला स्विगी इंस्टामार्ट से जुड़ा है.
दरअसल, हाल में स्विगी इस्ंटामार्ट ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया. इसमें लिखा था- 'इस साल आप अपनी इच्छा की जो चीज नहीं खरीद सके वो हमें बताएं. हम उसे आपतक पहुंचाने की कोशिश करेंगे.' इसपर ढेरों लोगों ने कमेंट किए. इन्ही में से एक @KanjarKalesh नाम की आईडी से हिमांशू बंसल नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए मजाक में लिखा- 'मैं इस साल हर हाल में हॉट महसूस करना चाहता था.'
कमाल की बात है कि स्विगी ने हिमांशू की ये इच्छा पूरी कर दी वो भी बिल्कुल अनोखे अंदाज में. स्विगी इंस्टामार्ट की टीम अचानक ही हिमांशू के घर पहुंच गई और उन्हें एक हीटर गिफ्ट किया. सरप्राइज बस इतना ही नहीं था बल्कि ये गिफ्ट उनके घर पूरे बैंड बाजे के साथ आया था. वायरल वीडियो में डिलीवरी एजेंट में हिमांशू को लाइव बैंड के बीच माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें हीटर दिया ताकि वह हॉट महसूस कर सकें.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों ने स्विगी के विश लिस्ट वाले पोस्ट पर ढेरों कमेंट किए. साथ ही वायरल वीडियो पर भी मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- हिमांशू सोचता होगा, बैंड बाजा ले आए दुल्हन भी ले आते. एक अन्य ने कहा- वो सब तो ठीक है लेकिन इसे मोहल्ले के सामने कितनी शर्म आई होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










