
Suryakumar Yadav, World Cup 2023: इस फ्लॉप खिलाड़ी की वर्ल्ड कप में जगह पक्की, कोच द्रविड़ ने जताया पूरा भरोसा
AajTak
भारतीय टीम को शुक्रवार (22 सितंबर) से अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वर्ल्ड कप को लेकर भी काफी अहम अपडेट दिए. द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है...
Suryakumar Yadav, World Cup 2023: एशिया कप 2023 में चैम्पियन बनने के बाद अब भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (22 सितंबर) को मोहाली में खेला जाएगा.
इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेलना है. ऐसे में कंगारू टीम के खिलाफ फर्स्ट वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वर्ल्ड कप को लेकर भी काफी अहम अपडेट दिए.
27 वनडे मैचों में शतक नहीं लगा सके सूर्या
द्रविड़ ने सबसे अहम अपडेट टी20 के नंबर-1 प्लेयर सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया. सूर्या भले ही टी20 में घातक बल्लेबाज हों, लेकिन वो अब तक वनडे फॉर्मेट में बुरी तरह फ्लॉप नजर आए हैं. इसके बावजूद कोच ने वर्ल्ड कप को लेकर सूर्या पर पूरा भरोसा जताया है. साथ ही यह तक कह दिया कि वर्ल्ड कप में सूर्या की जगह एकदम पक्की है.
यदि सूर्या का वनडे में ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए, तो वो भी बेहद खराब ही नजर आता है. उन्होंने अब तक 27 वनडे मैच खेले, जिसमें उनका एवरेज 24.40 का रहा है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. इस दौरान सूर्या ने 537 रन बनाए. सूर्या वनडे में अब तक सिर्फ 2 ही फिफ्टी लगा सके हैं. जबकि शतक का खाता तक नहीं खुला. बता दें कि सूर्या ने 14 मार्च 2021 को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था.
'सूर्या को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









