
Suryakumar Yadav T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव के गेम प्लान का खुलासा, पत्नी देविशा का ये एक 'नियम' करता है उन पर जादू
AajTak
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराया है. इस मुकाबले में सूर्या ने 25 बॉल पर 61 रनों की पारी खेली. इस दौरान सूर्यकुमार ने 4 छक्के और 6 चौके जमाए. सूर्या ने इस वर्ल्ड कप में अब तक पांच मैच में तीसरी फिफ्टी लगाई हैं.
Suryakumar Yadav T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्या ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है. इस टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने पांच मैचों में तीन फिफ्टी जमाई हैं.
क्रिकेट के दिग्गज भी सूर्या की बैटिंग के कायल हैं. सूर्यकुमार के पास मैदान के हर कौन में बॉल पहुंचाने की काबिलियत है. यही वजह भी है कि उन्हें मौजूदा क्रिकेट जगत का 360 प्लेयर भी कहा जाने लगा है. सूर्या टी20 रैंकिंग में भी नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.
इसी बीच फैन्स यह जानने को भी उत्सुक होंगे कि आखिर सूर्या का गेम प्लान कैसा रहता होगा, जिससे उन्हें रिलेक्स रहने औऱ मैच में लगातार ऐसी पारी खेल पाते हैं? इस पर बता दें कि सूर्यकुमार हर बार मैच से पहले दो नियम फॉलो करते हैं. एक नियम उनका खुदका है, जबकि दूसरा उनकी पत्नी फॉलो करती हैं.
पत्नी का ये नियम सूर्या को अलग ही मेंटल जोन में रखता है
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सूर्यकुमार की पत्नी देविशा लगभग हर दौरे पर ही सूर्या के साथ होती हैं. साथ ही वह हर बार मैच से पहले एक नियम फॉलो करती हैं. वो सूर्या का फोन मैच से काफी समय पहले ही अपने पास रख लेती हैं. इससे सूर्या पर कोई गैर-जरूरी या कहें कि अतिरिक्त दबाव नहीं होता है. यही वजह भी होती है कि सूर्या अपने गेम प्लान के तहत एक अलग ही मेंटल जोन में होते हैं और लगातार ऐसी पारियां खेल पाते हैं.
'चार सालों से एक ही प्लान फॉलो कर रहे सूर्या

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









