
Suryakumar Yadav T20 World Cup: 'बॉलर्स के दिमाग से खेलता है', पाकिस्तान में भी छा गए सूर्या, मलिक-अकरम-मिस्बाह ने की तारीफ
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया है. मैच में सूर्यकुमार यादव ने 40 बॉल पर 68 रनों की पारी खेली. इसको लेकर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स शोएब मलिक, वसीम अकरम और मिस्बाह उल हक ने उनकी जमकर तारीफ की...
Suryakumar Yadav T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में भारतीय टीम की पहली हार हुई. रविवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच में भले ही भारतीय टीम को हार मिली हो, लेकिन मुकाबले में सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से छाए रहे.
जहां एक तरफ सीनियर खिलाड़ी लगातार आउट हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर सूर्या अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे थे. टीम इंडिया ने 49 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. तब सूर्या ने पारी संभाली और 40 बॉल पर 68 रन जड़ दिए. उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जमाए. सूर्या की ये धमक पाकिस्तान तक सुनाई दी.
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स शोएब मलिक, पूर्व दिग्गज वसीम अकरम और मिस्बाह उल हक ने भी सूर्या की जमकर तारीफ की. मलिक ने सूर्या की तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार प्लेयर एबी डिविलियर्स से तक कर दी. डिविलियर्स को 360 डिग्री प्लेयर भी कहा जाता है, क्योंकि वह मैदान के हर तरफ शॉट लगाने में माहिर रहे. तीनों दिग्गज एक पाकिस्तानी स्पोर्ट्स चैनल पर बात कर रहे थे.
डिविलियर्स की तरह सूर्या भी बॉलर के माइंड से खेलता है
इसी दौरान शोएब मलिक ने कहा, 'मुझे यह लगता है कि उसकी यह सफलता इसलिए है, क्योंकि वो अपनी गेम चेंज नहीं करता है. यदि एक दो पारी में आउट भी हो जाए, तब भी. वो एक चीज अच्छी करता है कि कंडीशन को जल्दी समझ लेता है. उसको लगता है कि इस स्थिति में ये शॉट्स अच्छे से लग सकते हैं, तो वो उसको बहुत अच्छे से याद है. उसको अपना गेम प्लान बहुत अच्छे से याद है.'
The real 360° player ; the real no.1 player Surya kumar yadav!! Diamond 💎 of indian team ❤#SuryakumarYadav // @surya_14kumarpic.twitter.com/4ja7kmf5iR

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









