
Suryakumar Yadav T20 WC: ‘आप सुपरहीरो नहीं चाहेंगे...’, सूर्या को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दे दी वॉर्निंग
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में धमाल मचाया हुआ है. हर पारी में सूर्या कुछ कमाल की बैटिंग करते हैं, अब उनसे सेमीफाइनल-फाइनल में उम्मीदें हैं. इस बीच पूर्व क्रिकेटर ने एक वॉर्निंग दी है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब बारी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल की है, 10 नवंबर को एडिलेड में टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की है, लेकिन अब सेमीफाइनल और फाइनल की बारी है. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भारत को वॉर्निंग दी है. इंडिया टुडे के कार्यक्रम में प्रज्ञान ओझा ने कहा, ‘पहले जो हो गया, उसे सोचकर आप खुश हो सकते हैं लेकिन आगे क्या होगा उसकी तैयारी करने होगी. सेमीफाइनल-फाइनल में भारत को तैयार रहना होगा, क्योंकि टीमें अब सूर्यकुमार यादव को टारगेट करना चाहेंगी’.
क्लिक करें: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा? चोट पर आया बड़ा अपडेट
'पूरे टॉप ऑर्डर को एक्टिव होना होगा'
प्रज्ञान ओझा ने कहा कि हर टीम सूर्या को देख रही है, मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड ने सूर्या के खिलाफ प्लान बनाना शुरू कर दिए होंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि वह इस वर्ल्ड कप में छाया हुआ है. भारतीय टीम को सूर्या की इन मौकों पर सबसे ज्यादा जरूरत होगी.
पूर्व क्रिकेटर ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि पूरे टॉप ऑर्डर को अब एक्टिव होना होगा और रन बनाने होंगे. क्योंकि आप नहीं चाहेंगे कि प्रेशर हालात में आप एक सुपरहीरो चाहे जो आपको बचाए, आपको चार-पांच हीरो चाहिए. ताकि आप चीज़ों को हैंडल कर सकें और टीम आगे बढ़ सके.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने 5 मैच खेले हैं, इनमें 225 रन उनके नाम हैं. सूर्या ने इस टूर्नामेंट में अबतक 75 की औसत और 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनके नाम 3 अर्धशतक, 25 चौके, 8 छक्के दर्ज हैं. सूर्या ने इस दौरान 15, 51*, 68, 30, 61* रनों की पारी खेली है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









