
Suryakumar Yadav on KL Rahul: 'तो क्या केएल राहुल को टीम से बाहर कर दें', यह बोलकर जोर से हंस पड़े सूर्यकुमार यादव
AajTak
भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है. बुधवार को दुबई स्टेडियम में खेले गए मैच में हॉन्ग कॉन्ग टीम को 40 रनों के अंतर से हराया. मैच में ओपनिंग आए केएल राहुल विलेन बन गए. उन्होंने संभलकर खेलते हुए 39 बॉल पर सिर्फ 36 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.31 का रहा....
Suryakumar Yadav on KL Rahul: एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के बाद अपने दूसरे मैच में हॉन्ग कॉन्ग को भी करारी शिकस्त दी है. बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 40 रनों से जीत दर्ज की. जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 26 बॉल पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली.
अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 261.53 का रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं, मैच में ओपनिंग आए केएल राहुल विलेन बन गए. उन्होंने संभलकर खेलते हुए 39 बॉल पर सिर्फ 36 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.31 का रहा.
राहुल को नहीं खिलाना चाहिए, बोलकर जमकर हंसे सूर्या
केएल राहुल की इस पारी के बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. फैन्स उन्हें टीम से बाहर करने की बात करने लगे हैं. इसी बीच मैच जीतने के बाद जब सूर्यकुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात कर रहे थे, तब भी एक पत्रकार ने राहुल को बाहर करने वाली बात पूछी.
यह सवाल सुनते ही सूर्यकुमार जमकर हंसने लगे. उन्होंने हंसते हुए कहा, '...तो आप बोल रहे हो कि केएल भाई को नहीं खिलाना चाहिए.' इतना बोलकर सूर्यकुमार यादव और जोर से हंसने लगे. इसके बाद आगे बोले, 'देखिए मेरा मानना है कि और सभी जानते भी हैं कि वह (केएल राहुल) चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें भी चीजें समझने के लिए समय चाहिए. '
Om shanti for Gully Cirkit expurts🙏#KLRahul #AsiaCup2022 pic.twitter.com/gpsjI5kbk0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









