
Suryakumar Yadav New Luxury Car: सूर्यकुमार के घर आने के लिए तैयार 'लग्जरी कार', धांसू पारी के बाद खुद को गिफ्ट दिया
AajTak
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. यह मैच भारतीय टीम ने 7 विकेट से शानदार अंदाज में जीता. इसी मुकाबले में सूर्यकुमार ने ओपनिंग करते हुए 44 बॉल पर 76 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Suryakumar Yadav New Luxury Car: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में आतिशी पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है. इस बात की जानकारी खुद सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ दी है.
सूर्यकुमार इन दिनों टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं. यहां तीसरे मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से शानदार जीत मिली. इसी मुकाबले में सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए विंडीज के गेंदबाजों की क्लास लगा दी. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 44 बॉल पर 76 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
पॉर्श कंपनी की है नई लग्जरी कार
इस मैच विनिंग पारी के बाद सूर्या ने खुद को एक नई लग्जरी कार गिफ्ट की है. इसकी एक रील इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है. सूर्या ने इस रील में लिखा- 'डिलिवरी के लिए तैयार.' इंस्टाग्राम स्टोरी की रील देखकर यही पता चला है कि यह कार पॉर्श (Porsche) कंपनी की है.
लग्जरी कारों के शौकीन हैं सूर्या
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव कारों के शौकीन हैं. उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530डी एम स्पोर्ट, रेंज रोवर, हुंडई आई20, ऑडी A6, फॉर्च्यूनर समेत कई और भी गाड़ियां शामिल हैं. इनके अलावा सूर्या के पास बाइक्स में सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) और हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









