
Suryakumar Yadav Century: सूर्यकुमार यादव का जवाब नहीं...पिच पर गिरकर भी लगाया सिक्स, पढ़ें धमाकेदार सेंचुरी की पूरी कहानी
AajTak
दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी तबाही वाली बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ हुए सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली और श्रीलंका को पूरी तरह चित कर दिया.
भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी सुनी. साल 2022 में भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर यहां अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया.
सूर्यकुमार यादव ने यहां अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ा और सिर्फ 45 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की. साल 2022 से जो फॉर्म चलती आ रही थी, वो यहां भी दिखी और सूर्या पूरी तरह से श्रीलंकाई बॉलर्स पर कहर बनकर टूट पड़े. सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में कुल 112 रन बनाए, यह उनका दूसरा सर्वोच्च टी-20 स्कोर भी है.
सूर्यकुमार यादव ने 51 बॉल खेलीं, इनमें 7 चौके और 9 छक्के उड़ाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219 का रहा. सूर्यकुमार यादव की इसी पारी के दमपर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 228 का स्कोर बनाया और बड़ा टारगेट दिया.
CENTURY for @surya_14kumar A third T20I 💯 in just 43 innings. Take a bow, Surya!#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/HZ95mxC3B4
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 शतक (भारत की ओर से) • 118 रोहित शर्मा (2017) • 112* सूर्यकुमार यादव (2023)टी-20 में सूर्यकुमार यादव के शतक • 117 बनाम इंग्लैंड, 2022 • 112* बनाम श्रीलंका, 2023 • 111* बनाम न्यूजीलैंड, 2022तीसरे टी-20 मैच की पूरी कवरेज
भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









