
Suryakumar Yadav Asia Cup 2023: सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कब हटेगा 'ग्रहण'? बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं निकले रन
AajTak
सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और 26 रन बनाकर चलते बने. सूर्या को बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने बोल़्ड कर दियाय देखा जाए तो सूर्यकुमार यादव वनडे इंटरनेशनल में लगातार फ्लॉप हुए हैं.
बांग्लादेश ने एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को छह रन से हरा दिया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार (15 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वह 259 रन ही बना सकी.
इस मुकाबले के लिए भारत ने विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को रेस्ट दिया था. ऐसे में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी मुकाबला खेलने का मौका मिला. हालांकि सूर्यकुमार एक बार फिर से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. सूर्यकुमार स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हुए.
सूर्या का एवरेज 25 का भी नहीं
देखा जाए तो 33 साल के सूर्यकुमार यादव वनडे इंटरनेशनल में लगातार फ्लॉप हुए हैं. सूर्या मौकों को भुनाने में लगातार नाकाम साबित हुए हैं, सूर्या ने अबतक 27 वनडे मैचों की 25 पारियों में 24.40 की औसत से 537 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले. पिछली 19 पारियों में सूर्या एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए.
क्लिक करें- शुभमन गिल की शतकीय पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश से हारी टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव ने अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में किया था. उस मुकाबले में उन्होंने नाबाद 31 रन बनाकर काफी प्रभावित किया था. फिर अपने दूसरे वनडे में ही सूर्या ने हाफ सेंचुरी भी जड़ दी थी. तब ऐसा लग रहा था सूर्या मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेंगे, लेकिन 9 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 रनों की पारी खेलने के बाद से वह वनडे क्रिकेट में अपना मोमेंटम गंवा बैठे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









