
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने तहस-नहस की अफ्रीका की बॉलिंग, 22 बॉल में ठोके 61 रन, बना डाले कई रिकॉर्ड
AajTak
सूर्यकुमार यादव की टी-20 फॉर्मेट में कमाल की फॉर्म जारी है. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी उनका बल्ला जमकर बरसा. सूर्या ने सिर्फ 22 बॉल में 61 रनों की कमाल की पारी खेली, साथ ही अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी किए.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तबाही मचा दी. सूर्या ने यहां सिर्फ 18 बॉल में अर्धशतक पूरा किया, जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. सूर्यकुमार यादव ने इस एक पारी में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिसके लिए बल्लेबाज सपने देखते हैं. सूर्या की दमदार पारी ने ही भारत की जीत की नींव रखी थी.
क्लिक कर पढ़ें: भारत ने अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घर में जीती सीरीज, सूर्या के कमाल के आगे डेविड मिलर का शतक बेकार सूर्यकुमार यादव ने गुवाहाटी टी-20 में 61 रनों की पारी खेली और अंत में रनआउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में सिर्फ 22 बॉल खेलीं, जिसमें 5 चौके और 5 ही छक्के शामिल रहे. सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान करीब 280 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए. पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली के साथ हुए एक कन्फ्यूजन की वजह से सूर्यकुमार यादव रनआउट हो गए और उनकी एक शानदार पारी का खराब अंत हुआ. हालांकि, तबतक सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए कमाल कर चुके थे.टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक • युवराज सिंह- 12 बॉल (2007) • केएल राहुल- 18 बॉल (2021) • सूर्यकुमार यादव- 18 बॉल (2022) • गौतम गंभीर- 19 बॉल (2009) • युवराज सिंह- 20 बॉल (2007) • युवराज सिंह- 20 बॉल (2009)
1000 runs and counting in T20Is for @surya_14kumar 💥💥 He is the third fastest Indian batter to achieve this feat.#TeamIndia pic.twitter.com/aDOSNWu2zv
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 1000 रन (बॉल के हिसाब से) • सूर्यकुमार यादव- 573 बॉल • ग्लेन मैक्सवेल- 604 बॉल • कोलिन मुनरो- 635 बॉल • इविन लुईस- 640 बॉल • थिसारा परेरा- 654 बॉलटी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 1000 रन (पारी के हिसाब से भारतीय) • विराट कोहली- 27 पारी • केएल राहुल- 29 पारी • सूर्यकुमार यादव- 31 पारी आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 237 का स्कोर बनाया. सूर्यकुमार यादव के अलावा इस मैच में विराट कोहली ने 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. साथ ही केएल राहुल ने सिर्फ 28 बॉल में 57 रन बना डाले. टीम इंडिया के टॉप-5 ने इस मैच में जमकर रन बरसाए, यही कारण रहा कि भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. अंत में टीम इंडिया ने इस मैच में 16 रनों से जीत हासिल की और सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 106 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








