
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को कब मिलेगा टेस्ट खेलने का मौका? स्टार क्रिकेटर ने खुद दिया जवाब
AajTak
सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट में तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका अबतक नहीं मिला है. अब सूर्या ने टेस्क क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ी बात कही है. सूर्या अबतक फर्स्ट क्लास मैचों में लगभग 44 की औसत से पांच हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. सूर्यकुमार यादव ने कीवी गेंदबाजों की धुलाई करते हुए महज 51 बॉल पर नाबाद 111 रनों की पारी खेल डाली. इस पारी में सूर्या ने 11 चौके और सात छक्के उड़ाए. सूर्या की इस शानदार पारी की बदौलत भारत 65 रनों से मैच जीतने में सफल रहा.
सूर्यकुमार यादव टी20 और वनडे क्रिकेट में अच्छा खेल दिखा रहे हैं लेकिन उन्हें अबतक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. अब टेस्ट क्रिकेट को लेकर सूर्या ने बड़ा बयान दिया है. ऐसा नहीं है कि सूर्या का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड खराब है. सूर्यकुमार ने मुंबई की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पिछले वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है. सूर्या अबतक फर्स्ट क्लास मैचों में लगभग 44 की औसत से 44.01 की औसत से 5326 रन बना चुके हैं.
मुझे जल्द टेस्ट कैप मिलेगी: सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो लाल गेंद से ही की थी और मैं मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता रहा हूं. मैं टेस्ट प्रारूप के बारे में अच्छी तरह से जानता हूं और मैंने लंबे प्रारूप में खेलने का भी आनंद उठाया है. उम्मीद है मुझे जल्द ही टेस्ट कैप मिल जाएगी.'
क्लिक करें- सूर्यकुमार यादव के फैन हुए किंग विराट कोहली, पारी को बताया वीडियो गेम वाली बैटिंग
सूर्यकुमार ने काफी लेट डेब्यू किया है, लेकिन उनके खेल को देखकर लगता है कि उनका काफी पहले डेब्यू हो जाना चाहिए था. इउन्होंने कहा, 'मैं अक्सर अपने अतीत की बातें करता हूं. जब मैं अपने कमरे में होता हूं या अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा होता हूं तो हम दो-तीन साल पहले की स्थिति के बारे में बातें करते हैं.आज की परिस्थिति कैसी है और तब में और आज में क्या बदलाव हुआ, हम इस बारे में अक्सर बातें करते रहते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









