
Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, बोला- 'सूर्या को बर्बाद मत करो, किसी और से..'
AajTak
टीम इंडिया लगातार टी-20 क्रिकेट में अपनी ओपनिंग जोड़ी को बदल रही है. केएल राहुल की अनुपस्थिति में ऐसा लगातार हो रहा है. पहले रोहित के साथ ऋषभ पंत को ओपनिंग पर उतारा गया, जबकि उनके बाद अब सूर्यकुमार यादव को लाया गया है. के. श्रीकांत ने टीम इंडिया की इसी रणनीति पर सवाल उठाए हैं.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया की हार हुई. पांच मैच की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही और बैटिंग हो रहे में लगातार बदलाव पर अब कुछ सवाल भी खड़े होने लगे हैं. मैच में कमेंट्री करते हुए पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत ने कहा कि सूर्यकुमार यादव टी-20 मैच में चौथे नंबर पर बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें वहीं खिलाना चाहिए और टी-20 वर्ल्डकप के लिए यही सही फैसला है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अगर किसी से ओपनिंग करवानी है तो श्रेयस अय्यर को बाहर कीजिए, ईशान किशन को टीम में लाइए और उनसे ही ओपनिंग करवाइए.
कप्तान रोहित शर्मा के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए के. श्रीकांत ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि किसी क्रिकेटर को बर्बाद मत कीजिए, ऐसा बिल्कुल मत कीजिए. अगर कुछ फेलियर हुए तो वह अपना कॉन्फिडेंस भी खो सकते हैं.
आपको बता दें कि केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम को ओपनिंग जोड़ी तय करने में काफी दिक्कत आ रही है. कप्तान रोहित शर्मा का ओपनिंग पर आना फिक्स है, लेकिन उनका जोड़ीदार नहीं मिल रहा है. अभी तक टीम इंडिया ईशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा को ओपनिंग पर आजमा चुकी है. टी-20 वर्ल्डकप से पहले कई तरह के प्रयोग चल रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया अलग-अलग तरह की जोड़ी तय कर रही है. अगर सूर्यकुमार यादव के ओपनिंग पर आने की बात करें तो दो टी-20 मैच में वह अभी तक 24 और 11 ही रन बना पाए हैं. यही कारण है कि इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पिछली सीरीज़ में रोहित से साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए थे.
अगर टी-20 सीरीज़ की बात करें तो भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज़ को मात दी थी. जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया की बैटिंग फ्लॉप रही और भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









