
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका... सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे IPL के कुछ मैच, पूरे सीजन से बाहर होने का खतरा
AajTak
IPL 2024 से पहले ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को एक तगड़ा झटका लगा है. यह झटका स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने दिया है. चोट से जूझ रहे सूर्यकुमार का अब आईपीएल के कुछ मुकाबलों से बाहर होना तय है. मगर उनके सामने पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
Suryakumar Yadav IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होना है. मगर उससे पहले ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को एक तगड़ा झटका लगा है. यह झटका स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने दिया है. चोट से जूझ रहे सूर्यकुमार का अब आईपीएल के कुछ मुकाबलों से बाहर होना तय है. मगर उनके सामने पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव का आज (19 मार्च) फिटनेस टेस्ट था. ऐसे में खबर आ रही है कि उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से मंजूरी नहीं मिली है. ऐसे में सूर्या आईपीएल 2024 के आधे मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं.
सूर्या ने शेयर की टूटे दिल वाली इमोजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव का अगला फिटनेस टेस्ट कुछ दिनों के बाद होना है. उसके बाद तय होगा कि सूर्या अगले मैच खेल पाएंगे या नहीं. इन सबके बीच सूर्यकुमार ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस खबर पर मुहर लगाने का काम किया है.
सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक टूटे दिल की इमोजी शेयर की है. इसके साथ उन्होंने शायद यही मैसेज दिया है कि वो फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण निराश हैं और वो आईपीएल के कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. अब यदि उन्होंने अगला टेस्ट भी पास नहीं किया तो पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









