
Suresh Raina CSK: फिर चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे 'डॉ. सुरेश रैना', दीपक चाहर के साथ की मस्ती, VIDEO
AajTak
सुरेश रैना महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम के लिए 11 साल खेले हैं. 2021 सीजन में कुछ विवाद के चलते उनका चेन्नई टीम से नाता टूट गया था. यही वजह भी थी कि आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई टीम ने रैना को रिटेन नहीं किया और ऑक्शन में भी सीएसके समेत किसी भी टीम ने रैना को नहीं खरीदा था...
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए. यहां वह बतौर प्लेयर नहीं बल्कि इस बार डॉक्टर की मानक उपाधि के साथ पहुंचे हैं.
दरअसल, मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना को चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. यानी अब रैना के नाम के आगे डॉक्टर लगाया जाएगा. चेन्नई टीम ने भी एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही सीएसके ने रैना को 'डॉ. आईपीएल' नाम की उपाधि दे दी.
दीपक चाहर के साथ जमकर मस्ती भी की
चेन्नई टीम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा- डॉ. आईपीएल का स्पेशनल चेक-इन. इस वीडियो में रैना चेन्नई टीम के ड्रेसिंग रूम में घूमकर चेक-इन करते दिख रहे हैं. इसी वीडियो में रैना ने चेन्नई टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के साथ मस्ती भी की.
बता दें कि हाल ही में सुरेश रैना को चेन्नई की वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टीज (VELS) यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. रैना को यह उपाधि किसी रिसर्च या पढ़ाई के लिए नहीं दी गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज को यह उपाधि वेल्स यूनिवर्सिटी ने सम्मान के तौर पर दी है. लगे हाथ चेन्नई टीम ने भी रैना को मिस्टर आईपीएल की जगह डॉ. आईपीएल की उपाधि दे दी.
रैना आईपीएल 2022 सीजन में अनसोल्ड रहे थे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








