
Suresh Raina: सुरेश रैना ने मनाया बेटे रियो का बर्थडे, शेयर की मालदीव ट्रिप की Photos
AajTak
मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना इस बार कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. आईपीएल शुरू होने से पहले वह अपने बेटे रियो का बर्थडे मना रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन में कमेंट्री के फील्ड में अपना डेब्यू करने जा रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बुधवार को अपने बेटे रियो का बर्थडे मनाया. मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना इस बार किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में आईपीएल में हिन्दी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे.
सुरेश रैना इस वक्त मालदीव में हैं और अपने बेटे रियो का जन्मदिन मना रहे हैं. सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका ने बुधवार को बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं.
सुरेश रैना ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे रियो. अभी भी विशअवास नहीं होता कि तुम दो साल के हो गए हो. तुमको पाकर हम काफी खुशनसीब महसूस करते हैं. सुरेश रैना के अलावा उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ शेयर कीं, जिसमें दोनों की बेटी ग्रेसिया भी साथ है.
बता दें कि सुरेश रैना 26 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग में एक नई पारी का आगाज़ शुरू करने जा रहे हैं. वह टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ हिन्दी कमेंट्री करते हुए नज़र आएंगे.
इस आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. रैना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने के बाद सुरेश रैना ने ऑक्शन में जाने का फैसला किया था, लेकिन वह बिक नहीं पाए थे.
सुरेश रैना को आईपीएल का लीजेंड माना जाता है, यही कारण है कि उन्हें मिस्टर आईपीएल कहते हैं. सुरेश रैना के नाम 205 आईपीएल मैच में 5528 रन हैं. रैना ने एक शतक, 39 अर्धशतक भी जमाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









