
Suresh Raina: जब पंजाब की टीम पर बरसे थे सुरेश रैना, सिर्फ 25 बॉल में बना डाले थे 87 रन
AajTak
सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी तरह के फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है. यानी वह अब आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे, कभी मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर हुए सुरेश रैना के नाम कई तरह के रिकॉर्ड दर्ज रहे हैं. इन्हीं में से एक स्पेशल पारी है, जिसमें उन्होंने 87 रन बनाए थे.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने मंगलवार (6 सितंबर) को अपने फैन्स को हैरान कर दिया. सुरेश रैना ने अब क्रिकेट के सभी तरह के फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वह पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, यानी अब सुरेश रैना किसी भी टी-20 लीग, आईपीएल या घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे. सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल कहा जाता था, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने सीजन दर सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया. हर बार वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल रहे और कई बेहतरीन पारियां भी खेलीं. जब पंजाब के खिलाफ बरसे थे रैना आईपीएल में खेली गई कई यादगार पारियों में से एक सुरेश रैना की 87 रनों की पारी भी है. यह पारी साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-2 में आई थी. जब सिर्फ 25 बॉल में सुरेश रैना ने ऐसा तूफान मचाया था कि विरोधी टीम की हालत पस्त हो गई थी, हालांकि वह तब भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. सुरेश रैना ने उस पारी में सिर्फ 25 बॉल खेलीं, इनमें 87 रन बनाए. इनमें 12 चौके, 6 छक्के शामिल रहे. सुरेश रैना ने सिर्फ 16 बॉल में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी, वह 87 के स्कोर पर रनआउट हुए और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन इस पारी को हमेशा आईपीएल की सबसे यादगार पारियों में से एक माना गया.
यहां क्लिक कर देखें वो पारीसुरेश रैना का आईपीएल में रिकॉर्ड अगर सुरेश रैना के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्हें दमदार खेल की वजह से मिस्टर आईपीएल ही कहा जाता है. रैना ने कुल 205 मैच में 5528 रन बनाए हैं, इसमें उनका 32 का औसत रहा है. सुरेश रैना ने 39 अर्धशतक, 1 शतक जमाया है. सुरेश रैना ने 2008 से 2019 तक लगातार हर सीजन में 300 या उससे अधिक रन बनाए हैं. जो एक रिकॉर्ड रहा है. आईपीएल 2020 में रैना नहीं खेले थे, जबकि 2021 में उन्होंने 12 मैच में 160 ही रन बनाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









