
Super Overs In IPL: 206 मैच और 1076 दिन, IPL में फैन्स को है सुपर ओवर का इंतजार, कब खत्म होगा सूखा
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग में फैन्स को काफी समय से सुपर ओवर का इंतजार है. 2022 और 2023 का आईपीएल सीजन तो बगैर सुपर ओवर के ही निकल गया था. इस आईपीएल सीजन में भी अब तक सुपर ओवर देखने को नहीं मिला है.
IPL Super Overs list: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. शुक्रवार (5 अप्रैल) तक आईपीएल 2024 में कुल 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल 2024 के दौरान कुछ ऐसे मैच हुए हैं, जो आखिरी ओवर तक गए. यहां फैन्स और खिलाड़ियों की धड़कनें भी काफी तेज हुईं. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मैच में तो लगा कि सुपर ओवर भी देखने को मिल जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ.
देखा जाए तो फैन्स को आईपीएल में सुपर ओवर का इंतजार 206 मैचों से लगा हुआ है. 2022 और 2023 का आईपीएल सीजन बगैर सुपर ओवर के ही निकल गया था. आखिरी बार फैन्स को आईपीएल में सुपर ओवर 2021 सीजन के 20वें मैच में देखने को मिला था. तब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच सुपर ओवर में जीता था. वह मुकाबला 25 अप्रैल 2021 को खेला गया था.
2021 में हुए सुपर ओवर के बाद से अब तक (05 अप्रैल 2024) आईपीएल में कुल 206 मैच हो चुके हैं, लेकिन सुपर ओवर देखने को नहीं मिला है. वैसे आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 14 बार ही सुपर ओवर खेला गया है. सबसे पहला सुपर ओवर आईपीएल के दूसरे सीजन यानी 2009 में हुआ था. तब राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी.
अब तक हुए सभी सुपर ओवर के नतीजे
...जब आईपीएल में हुआ डबल सुपर ओवर
एक बार आईपीएल में डबल सुपर ओवर भी देखने को मिल चुका है. यह रोमांचक मैच 2020 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था. उस मैच में दोनों टीमों ने बराबर 176 रन बनाए थे. इसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ. वह भी टाई रहा. फिर दूसरे सुपर ओवर में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी. वह ब्लॉकबस्टर मुकाबला दुबई में खेला गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









