
Sunil Gavaskar Team India World Cup: 'यदि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीतती है, तो...' सुनील गावस्कर ने लगाई लताड़
AajTak
इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जा रहा है. भारतीय टीम को ग्रुप-2 में रखा गया है. इसमें पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमें भी शामिल हैं. वर्ल्ड कप से पहले लीजेंड सुनील गावस्कर ने कहा कि यदि भारतीय टीम वर्ल्ड कप नहीं जीतती है, तो कोई बहाना नहीं चलेगा...
Sunil Gavaskar Team India World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम अपने मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां उसने अपने सभी वॉर्म-अप मैच खेल लिए हैं. इनमें एक मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था. अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच इसी हफ्ते दीपावली से ठीक एक दिन पहले खेलना है.
टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है. यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही टीम इंडिया के लीजेंड और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को वॉर्निंग देते हुए लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा है कि यदि भारतीय टीम वर्ल्ड कप नहीं जीतती है, तो कोई बहाना नहीं चलेगा.
'इंडिया को टूर्नामेंट के लिए तैयार होना चाहिए'
गावस्कर ने मिड-डे के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा, 'एक बात तो पक्की है. यदि भारतीय टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत पाती है, तो इसमें उसकी तैयारियों की कमी नहीं रहेगी. वह अपने पहले मैच से करीब तीन हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए. उन्होंने मजबूत टीमों के खिलाफ अपने वॉर्म-अप मैच भी खेले हैं. अब उन्हें टूर्नामेंट के लिए तैयार होना चाहिए.'
पूर्व कप्तान गावस्कर ने लिखा, 'पुरानी कहावत है, 'यदि आप तैयारी करने में असफल रहते हैं, तो असफल होने के लिए तैयार रहें.' मगर यह मौजूदा भारतीय टीम पर लागू नहीं होती है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से इस मैच (वॉर्म-अप) के अलावा घर में भी 6 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत भी मिली. इससे उन्होंने दिखाया है कि वे बड़े मैचों के लिए तैयार हैं.'
'बुमराह-जडेजा की गैरमौजूदगी में भी टीम की बात हो रही'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










