
Sunil Gavaskar Mother: सुनील गावस्कर पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया को अलविदा कह गईं मां
AajTak
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की मां मीनल का निधन हो गया है. मीनल गावस्कर काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. इस आईपीएल के दौरान भी मीनल की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. मीनल गावस्कर ने अपने बेट के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई.
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की मां मीनल इस दुनिया में नहीं रहीं. 95 साल की मीनल गावस्कर का निधन हो गया. मीनल उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं. सुनील गावस्कर अंतिम घड़ी में मां के साथ नहीं थे क्योंकि वह बांग्लादेश दौरे पर थे, जहां उन्हें कमेंट्री करने की जिम्मेदारी मिली थी.
मीनल गावस्कर भारत के पूर्व विकेटकीपर माधव मंत्री की सगी बहन थीं. मीनल गावस्कर तीन बच्चों सुनील (बेटे), नूतन और कविता (बेटियां) की मां थीं. देखा जाए तो मीनल गावस्कर पिछले एक साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं.
2022 के आईपीएल सीजन के दौरान ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गावस्कर उस समय आईपीएल में कमेंट्री कर रहे थे. ऐसे में अपनी बीमार मां को देखने के लिए वह बायो-बबल छोड़कर बाहर निकल आए थे. गावस्कर इसके चलते आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मैचों में कमेंट्री नहीं कर पाए थे.
सुनील गावस्कर के क्रिकेटिंग करियर को आकार देने में पिता मनोहर गावस्कर के साथ ही मां मीनल का भी अहम योगदान रहा. सुनील गावस्कर बचपन में टेनिस गेंदों से खेलते थे और उनकी मां उन्हें गेंदबाजी किया करती थीं. एक बार टेनिस बॉल गावस्कर की मां की नाक पर लग गई और खून बहने लगा. नन्हे गावस्कर डर गए थे, लेकिन मां ने अपना खून पोंछने के बाद बेटे को गेंद फेंकना जा रखा.
गावस्कर का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
सुनील गावस्कर की बात करें तो उन्होंने 16 साल (1971-1987) के अपने टेस्ट करियर में कुल 125 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 34 शतकों की मदद से 10,122 रन बनाए थे. उनकी बल्लेबाजी औसत 51.12 की रही थी. गावस्कर ने 108 वनडे इंटरनेशनल में में 35.13 की औसत से 3092 रन बनाए. वनडे इंटरनेशनल में उनके बल्ले एक ही शतक निकला, जो 107वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









