
Sunil Gavaskar: 40 साल पहले सुनील गावस्कर ने तोड़ा था डॉन ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड, फिर सचिन तेंदुलकर ने इतने वर्षों बाद किया था ध्वस्त
AajTak
डॉन ब्रैडमैन के शतकों का रिकॉर्ड 35 साल तक कायम रहा. इस तोड़ने का गौरव सुनील गावस्कर को हासिल हुआ. गावस्कर ने 1983 में 28 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट (अब चेन्नई) में 30वां शतक जमाया था. इस खास उपलब्धि के अब 40 साल पूरे हो चुके हैं.
Batting against West Indies in Madras, Sunil Gavaskar scored his 30th Test century: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की बात की जाए, तो सर डॉन ब्रैडमैन वर्षों तक शीर्ष पर काबिज रहे. इस ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज ने अपने 52 टेस्ट मैचों के करियर में 29 शतक जड़े थे. उनका आखिरी शतक 1948 में आया था, जो उस वक्त टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का विश्व कीर्तिमान था.
35 साल बाद गावस्कर ने तोड़ा था ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
डॉन ब्रैडमैन के शतकों का रिकॉर्ड 35 साल तक कायम रहा. इस तोड़ने का गौरव सुनील गावस्कर को हासिल हुआ. गावस्कर ने 1983 में 28 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट (अब चेन्नई) में 30वां शतक जमाया था. इस खास उपलब्धि के अब 40 साल पूरे हो चुके हैं.
सुनील गावस्कर के उस 29वें शतक की बात करें तो उन्होंने मद्रास टेस्ट के चौथे दिन अपना शतक पूरा किया था. उस टेस्ट का पहला दिन बारिश के वजह से खेला नहीं जा सका था. अगला दिन 'रेस्ट डे' रहा. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 319 रन बनाए. लेकिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही.
भारत ने अपने दोनों शुरुआती विकेट शून्य पर खो दिए थे. इसके बाद विंडीज के तेज आक्रमण के आगे भारत की आधी टीम महज 92 रनों पर पवेलियन लौट गई. उस पारी में गावस्कर चौथे नंबर पर उतरे थे. उन्हें रवि शास्त्री (72 रन) का साथ मिला और उन दोनों ने छठे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की थी..

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









