
Sunil Gavaskar 1st Century: जब सुनील गावस्कर ने छुड़ा दिए थे वेस्टइंडीज के पसीने, खेली सबसे यादगार पारी
AajTak
सुनील गावस्कर ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था. गावस्कर ने उस पारी के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रिकॉर्ड्स के साथ-साथ शतकों की झड़ी लगा दी. गावस्कर के 34 शतकों का रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा था. साल 2005 में गावस्कर के हमवतन सचिन तेंदुलकर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा.
सुनील गावस्कर का शुमार दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में किया जाता है. 73 साल के गावस्कर ने भारत को अपने दम पर कई मैच जिताए और उनकी बल्लेबाजी का उस जमाने में हर कोई फैन था. गावस्कर ने अपने सुनहरे करियर के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक लगाए थे, लेकिन उनका पहला शतक काफी यादगार रहा था. 52 साल पहले आज ही के दिन (21 मार्च) सुनील गावस्कर ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा था.
जार्जटाउन में लगाया था यादगार शतक
सुनील गावस्कर ने यह पहला शतक साल 1971 के वेस्टइंडीज दौरे में लगाया था. जॉर्जटाउन में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में गावस्कर ने यह उपलब्धि हासिल की थी. उस टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में गावस्कर 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुए थे. भारत के लिए दूसरी पारी में भी गावस्कर ने नाबाद 64 रन बनाए, जिसके चलते अंत में टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था.
खास बात यह है कि गावस्कर ने 1917 के विंडीज दौरे के दौरान ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. गावस्कर को पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित सीरीज के दूसरे टेस्ट के जरिए डेब्यू करने का चांस मिला, जहां उन्होंने 65 और नाबाद 67 रनों की पारियां खेली थीं. यानी डेब्यू मुकाबले में ही सुनील गावस्कर ने अपने इरादे जता दिए थे.
19 साल तक कायम रहा गावस्कर का रिकॉर्ड
सुनील गावस्कर ने पहले टेस्ट शतक के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. आगे चलकर उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के 29 शतक को पीछे छोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. गावस्कर के 34 शतकों का रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा था. साल 2005 में गावस्कर के हमवतन सचिन तेंदुलकर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की उस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से जीत हासिल की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









