
Sunil Gavaskar: जब सुनील गावस्कर ने विंडीज़ के छुड़ाए थे पसीने, जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
AajTak
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक लगाए थे. आज ही के दिन (21 मार्च) गावस्कर ने 51 साल पहले अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा था.
Sunil Gavaskar: भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सुनील गावस्कर का शुमार दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में किया जाता है. हरेक बल्लेबाज के लिए उसका पहला शतक मायने रखता है. गावस्कर ने भी टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक लगाए थे, लेकिन उनके लिए भी पहला शतक काफी यादगार रहा था. 51 साल पहले आज ही के दिन (21 मार्च) गावस्कर ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा था.
जॉर्जटाउन में लगाया पहला शतक
गावस्कर ने 1971 के वेस्टइंडीज दौरे में पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित दूसरे टेस्ट के जरिए अपना डेब्यू किया था. डेब्यू मुकाबले में गावस्कर ने दो अर्धशतकीय पारियां खेल कर अपने इरादे जता दिए थे. इसके बाद जॉर्जटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में गावस्कर ने अपने शतक का खाता खोला.
उस टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में गावस्कर 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुए थे. भारत के लिए दूसरी पारी में भी गावस्कर ने नाबाद 64 रन बनाए, जिसके चलते अंत में टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. गावस्कर ने पहले टेस्ट शतक के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.
आगे चलकर उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के 29 शतक को पीछे छोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. गावस्कर के 34 शतकों का रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा था. साल 2005 में गावस्कर के हमवतन सचिन तेंदुलकर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा.
वेस्टइंडीज को पढ़ाया पाठ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









