
Sunil Gavaskar: जब सुनील गावस्कर ने वनडे में 174 गेंद खेलकर बनाए 34 रन, फैन्स का फूट पड़ा था गुस्सा
AajTak
साल 1975 में आज ही के दिन (7 जून) सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में 136 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए थे. गावस्कर की इस धीमी पारी के चलते भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
पहले वनडे क्रिकेट 50 की बजाय 60 ओवरों का हुआ करता था. साल 1975 में आयोजित पहले वर्ल्ड कप भी 60 ओवरों के फॉर्मेट में खेला गया था. विश्व कप का पहला मैच 7 जून 1975 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां भारत की हार से ज्यादा सुनील गावस्कर की बैटिंग सुर्खियों में रही थी. गावस्कर ने एक ऐसी धीमी पारी खेली थी, जो फैन्स कभी नहीं भूल सकते.
लगभग 21 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
सुनील गावस्कर ने इस पारी में 174 बॉल खेलकर बगैर आउट हुए 36 रन बनाए. मतलब उनका स्ट्राइक रेट 20.69 रहा और उनके बैट से महज एक चौका निकला था. उनकी इस धीमी पारी की बदौलत टीम इंडिया 60 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर केवल 132 रन ही बना सकी और उसे 202 रनों से मैच गंवाना पड़ा था.
इंग्लैंड ने बनाया था विशाल स्कोर
लॉर्ड्स में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 60 ओवरों में चार विकेट पर 334 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह उस समय वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी था. इंग्लैंड की पारी में डेनिस एमिस (137) ने शतकीय और कीथ फ्लेचर (68) ने अर्धशतकीय योगदान दिया. इसके बाद क्रिस ओल्ड ने केवल 30 गेदों पर नाबाद 51 रन बना डाले थे.
फैन्स मैदान पर आ पहुंचे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








