
Sundar Pichai Ind Vs Pak: भारत को ट्रोल कर रहा था पाकिस्तानी फैन, गूगल CEO सुंदर पिचाई ने बोलती बंद कर दी
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत ने हर किसी को खुश कर दिया है. भारत ने मेलबर्न में कमाल की जीत दर्ज की तो सोशल मीडिया पर भी जश्न मना. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई भी इस जश्न में शामिल हुए और उन्होंने एक पाकिस्तानी यूज़र को ट्रोल कर दिया.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर सुपर-12 स्टेज में अपने मिशन की कमाल की शुरुआत की है. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने कमाल कर दिया. मैच के बाद कई गजब के रिएक्शन आए और हर किसी ने पाकिस्तान को जमकर ट्रोल किया. खास बात ये है कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी भारत-पाकिस्तान मैच पर एक पाकिस्तानी फैन के मज़े ले लिए. दरअसल, सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर दिवाली की बधाई देते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के आखिरी तीन ओवर्स का जिक्र किया. इसी ट्वीट के जवाब में एक पाकिस्तानी फैन ने सुंदर पिचाई को शुरुआती तीन ओवर देखने की सलाह दी, जिसमें केएल राहुल-रोहित शर्मा आउट हुए थे. सुंदर पिचाई ने इसके बाद जो जवाब दिया वो कमाल का था.
सुंदर पिचाई ने अपने ट्वीट में लिखा कि हैप्पी दिवाली, मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर दिवाली मना रहा होगा. मैंने यह दिवाली आखिरी तीन ओवर देखकर मनाई, क्या शानदार मैच और परफॉर्मेंस थी. हैप्पी दिवाली. इसी ट्वीट पर एक पाकिस्तानी यूज़र ने जवाब दिया कि आपको शुरुआती तीन ओवर देखने चाहिए. इसपर सुंदर पिचाई ने लिखा कि मैंने वो भी देखे थे, भुवनेश्वर और अर्शदीप सिंह ने कमाल का स्पेल डाला. पाकिस्तानी यूज़र यहां टीम इंडिया को ट्रोल कर रहा था, लेकिन सुंदर पिचाई ने उसे पाकिस्तानी पारी की याद दिलाकर उनकी टीम को ही ट्रोल कर दिया. आपको बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159 का स्कोर बनाया था, पाकिस्तान की ओर से शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने फिफ्टी जड़ी थी. जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जाकर इस मैच में जीत हासिल की. विराट कोहली ने भारत की तरफ से एक ऐतिहासिक पारी खेली और 82 रन बनाए, उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 40 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









