
Stuart Broad Retirement: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता दिल... इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड को दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर', VIDEO
AajTak
आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया. अपनी आखिरी टेस्ट पारी में ब्रॉड ने नाबाद आठ रन बनाए. 37 साल के ब्रॉड हमवतन जिमी एंडरसन के बाद टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज हैं.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. यह टेस्ट मैच इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए काफी स्पेशल है. दुनिया के सफलतम तेज गेंदबाजों में शामिल ब्रॉड आखिरी बार इंग्लैंड के लिए शिरकत कर रहे हैं.
30 जुलाई (रविवार) को स्टुअर्ट ब्रॉड जब जिमी एंडरसन के साथ आखिरी बार मैदान पर बैटिंग करने के लिए आ रहे थे, तो अद्भुत नजारा दिखाई दिया. ओवल में मौजूद दर्शकों ने खड़े-होकर अपने हीरो (ब्रॉड) की जमकर हौसला अफजाई की. वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ब्रॉड को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर माहौल को गमगीन कर दिया.
For the final time with the bat…@StuartBroad8 and @Jimmy9 head out to the middle together 🤩 A special moment 🥰#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/6sL5K7vuQL
अपनी आखिरी टेस्ट पारी में ब्रॉड ने नाबाद आठ रन बनाए. ब्रॉड ने टेस्ट करियर की जो आखिरी गेंद खेली उसपर उन्होंने छक्का लगाया. यह सिक्स उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जड़ा. जिमी एंडरसन के एलबीडब्ल्यू आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की दूसरी पारी 395 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में जीत के लिए 384 रनों का टारगेट मिला.
ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें गेंदबाज
167 टेस्ट मैचों के साथ करियर की समाप्ति करने जा रहे स्टुअर्ट ब्रॉड हमवतन जिमी एंडरसन के बाद टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज हैं. ब्रॉड ने मौजूदा एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान ट्रेविस हेड को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की थी. कुल मिलाकर वह टेस्ट क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. ब्रॉड के अलावा मुरलीधरन, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और एंडरसन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









