
Steven Smith Big Bash League: 1 गेंद पर बना डाले 16 रन, स्टीव स्मिथ ने फिर बल्ले से किया धमाका, Video
AajTak
बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ का बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. स्मिथ ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मुकाबले में 66 रनों की पारी खेली. सिक्सर्स की पारी के दूसरे ओवर में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ जब एक लीगल बॉल पर 16 रन बने. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर इस समय बिग बैश लीग (BBL) का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार (23 जनवरी) को होबार्ट हरिकेंस और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला खेला गया. होबार्ट के बेलरीव ओवल में हुए मुकाबले में स्टीव स्मिथ पर सबकी निगाहें थीं और उन्होंने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए 33 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान स्मिथ ने छह छक्के और चार चौके जड़े. इससे पहले स्मिथ ने लगाताार दो मौकों पर शतकीय पारियां खेली थीं.
सिक्सर्स की पारी के दूसरे ओवर में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ जब एक लीगल बॉल पर 16 रन बने. यह वाकया पारी के दूसरे ओवर में तीसरी गेंद पर हुआ और उस समय स्ट्राइक पर स्टीव ही स्मिथ थे. जोएल पेरिस की गेंद पर स्मिथ ने छक्का लगाया, साथ ही गेंद नो-बॉल भी थी जिसके चलते कुल सात रन जोड़े गए. पेरिस ने इसके बाद एक वाइड फेंकी जो फाइनल लेग में चौके के लिए चली गई. यानी कि अब तक 12 रन बन गए थे और दूसरी गेंद अबतक पूरी नहीं हुई थी. वाइड के चलते फ्री-हिट कायम रहा और स्मिथ ने गेंद को चौके लिए भेज दिया. स्मिथ ने ओवर की चौथी गेंद पर भी चौका लगाया. देखा जाए तो उस ओवर में कुल मिलाकर 21 रन बने.
15 runs off one legal delivery! 😵💫 Steve Smith's cashing in once again in Hobart 🙌#BucketBall #BBL12 pic.twitter.com/G3YiCbTjX7
स्टीव स्मिथ ने पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी. फिर उन्होंने सिडनी थंडर्स के खिलाफ नाबाद 125 रन कूट डाले. 33 साल के स्मिथ का मौजूदा फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. फरवरी-मार्च में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जहां स्मिथ भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं. स्मिथ का वैसे भी भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह अबतक आठ शतक लगा चुके हैं जिसमें तीन तो भारत के पिछले दौरे में आए थे.
जोएल पेरिस का ओवर: 1.1- 0 रन 1.2- 0 रन 1.3- 7 रन (नो बॉल+6) 1.3- 5 रन (वाइड+ चार) 1.3- 4 रन 1.4- 4 रन 1.5- 1 रन 1.6- 0 रन
सिडनी ने दिया 181 रनों का टारगेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









