
SSY: बेटी की शादी पर मिलेंगे 15 लाख, इस स्कीम में करें रोजाना 100 रुपये निवेश
AajTak
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि बच्ची की उम्र 21 साल होने पर मेच्योर हो जाती है. आप 21 साल बाद पैसे की निकासी कर सकते हैं.
बेटियों के लिए सरकार सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के नाम से एक स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) चला रही है. इस स्कीम में निवेश कर माता-पिता अपनी बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादियों तक के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत 21 साल तक के लिए अकाउंट खुलता है. आप इस स्कीम में निवेश कर अपनी बेटी की शादी तक 15 लाख रुपये अधिक की रकम पा सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने 3000 रुपये निवेश करना होगा.
रोजाना बचाएं 100 रुपये
अगर आप अपनी एक साल की बेटी के लिए हर महीने 3000 रुपये का निवेश शुरू करते हैं, तो ये रकम मैच्योरिटी के बाद 15 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी. मान लीजिए कि आपने 2022 में अपनी तीन साल की बेटी के लिए 3000 रुपये प्रति महीने का निवेश शुरू किया.
मतलब आपको रोजाना 100 रुपये बचाने हैं. इस तरह आप साल में सुकन्या समृद्धि योजना में 36,000 रुपये जमा करेंगे. इस तरह आप इस स्कीम में कुल 5,40,000 रुपये जमा करेंगे. आपकी निवेश की राशि पर 7.6 फीसदी के दर से प्रति वर्ष ब्याज मिलता है.
शादी के समय मिलेंगे 15 लाख
इस तरह सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब ये रकम 9,87,637 रुपये बनेगी. 21 साल की मैच्योरिटी के बाद आपको दोनों राशि को जोड़कर कुल 15,27,637 रुपये मिलेंगे. ऐसे में अगर आप अपनी बेटी की शादी 23 साल की उम्र करेंगे, तो उस वक्त आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम में जमा 15 लाख रुपये से अधिक की रकम मिलेगी.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












