
कूड़ा नहीं कीमती हैं अनार के छिलके... ये 5 फायदे जान नहीं करेंगे फेंकने की भूल
AajTak
Pomegranate peels benefits: अनार को दुनिया के सबसे सेहतमंद फलों में गिना जाता है लेकिन हर कोई अनार खाकर इसके छिलके फेंक देता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि अनार के साथ ही उसका छिलका भी सेहत के लिए वरदान हो सकता है.
अनार एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल भारत में एक फल नहीं बल्कि दवाई के तौर पर होता है. खून की कमी हो गई या कोई बीमार हो...हर मौके पर लोग अनार का ही नाम लेते हैं. वास्तव में इसे स्वाद से ज्यादा फायदे के लिए खाया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि फायदों के मामले में अनार का छिलका भी उससे कम नहीं होता है. असल में अनार का छिलका पॉलीफेनॉल्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो आपके कई काम आ सकता है.
अनार की तरह कीमती है उसका छिलका
अनार के छिलके का ज्यादातर इस्तेमाल इसे सुखाकर और उसका पाउडर बनाकर किया जाता है. अनार के छिलके स्किन के लिए तो किसी वरदान की तरह हैं. अनार के छिलके में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं इसलिए ये त्वचा के लिए एक प्राकृतिक सनस्क्रीन और बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर रंगत निखारता है. यहां हम आपको इसके फायदे और इस्तेमाल करने का बता रहे हैं.
कैसे करें इस्तेमाल
अनार के छिलके के पाउडर में गुलाब जल या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह झुर्रियों को कम करता है और त्वचा में कोलेजन बढ़ाता है.
इस पाउडर में थोड़ी चीनी और शहद मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें. यह डेड स्किन और ब्लैकहेड्स हटाने में बहुत कारगर है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









