Shani Gochar: शनि का राशि परिवर्तन! 2027 में कुंभ सहित इन 3 राशियों के लोग राजा की तरह काटेंगे ऐश
AajTak
Shani Gochar: साल 2027 में शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाला है. इस गोचर से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का पूरा गणित बदलेगा और तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना बनेगी.
Shani Gochar: ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी होती है. इसलिए शनि करीब ढाई वर्ष में राशि परिवर्तन करता है. साल 2027 में न्याय देव शनि का राशि परिवर्तन होगा. इस वर्ष शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. शनि के मेष राशि में जाते ही साढ़ेसाती और ढैय्या का पूरा गणित बदल जाएगा. कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती और सिंह-धनु को ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि मेष राशि में गोचर करते ही शनि देव इन तीन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दे सकते हैं.
सिंह राशि साल 2027 में शनि के मेष राशि में गोचर करते ही सिंह राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी. ऐसे में आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होने लगेंगे. नौकरी और कारोबार की स्थिति में सुधार होगा. धनधान्य की प्राप्ति होगी. आपकी फैसले लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी. मानसिक दबाव कम होगा और पारिवारिक व निजी जीवन में भी शांति-संतुलन बना रहेगा. नए साल 2027 में आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलने लगेगा.
धनु राशि साल 2027 में होने वाला शनि का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए भी राहत देने वाला साबित हो सकता है. आपकी राशि से भी ढैय्या का प्रभाव हट जाएगा. इसके बाद आपको जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे. पुराने निवेश अचानक लाभ देने लगेंगे. ठप पड़ा कारोबार बार फिर से चल पड़ेगा. करियर से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी और आगे बढ़ने के नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं. इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और जीवन में स्थिरता आएगी.
कुंभ राशि शनि के मेष राशि में जाते ही कुंभ राशि शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी. अच्छी बात ये है कि इस राशि के स्वामी खुद शनि देव ही हैं. साल 2027 आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. कोराबारी धीरे-धारे घाटे से लाभ में आने लगेंगे. नौकरीपेशा जातकों की आय में भी वृद्धि होगी. आपने साढ़ेसाती के कारण जितने भी नुकसान या परेशानियां झेली हैं, वो पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी. आपका मानसिक तनाव, रुकावटें और संघर्ष कम होग. करियर और आर्थिक मामलों में सुधार के योग बनेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









