
Shani Ki Dhaiya 2026: शनि की ढैय्या झेल रही इन 2 राशियों के लिए अच्छी खबर, बढ़ने वाला है बैंक-बैलेंस
AajTak
Shani Ki Dhaiya 2026: साल 2026 में सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी. लेकिन मकर राशि में बने पांच शक्तिशाली राजयोग इसके नकारात्मक प्रभाव को कमजोर कर रहे हैं. ढैय्या का प्रभाव बेअसर होते ही इन दोनों राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बहुत लाभ मिल सकता है.
Shani Sade Sati 2026: साल 2026 में दो राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहने वाला है. इस वक्त सिंह और धनु राशि शनि की ढैय्या के साए में हैं. हालांकि एक शुभ संयोग ने इन दोनों राशियों पर ढैय्या के प्रभाव को कमजोर कर दिया है. दरअसल, शनि देव की स्वराशि मकर में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र आकर बैठ गए हैं. इस राशि में चार ग्रहों की मौजूदगी से पांच शुभ राजयोग बन गए हैं. सूर्य-बुध ने बुधादित्य, शुक्र-बुध ने लक्ष्मी नारायण और सूर्य-शुक्र ने शुक्रादित्य राजयोग बनाया है. इसके अलावा, इस राशि में रूचक राजयोग और मंगलादित्य राजयोग भी बन रहा है. इन्हीं शुभ राजयोग ने सिंह और धनु राशि पर ढैय्या के प्रभाव को कमजोर कर दिया है.
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों को अगले कुछ दिन तक ढैय्या के प्रभाव से राहत मिल रही है. सिंह राशि में धन लाभ के योग बनेंगे. घर में धन की आवक बढ़ सकती है. आय के स्रोत एक से अधिक हो सकते हैं. किसी नए काम में सफलता मिलेगी. आपकी तरक्की से परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. ठप पड़ी दुकान-फैट्री फिर से लाभ देने की स्थिति में आ सकती हैं. परिवार की कोई बड़ी समस्या हल होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. माता-पिता या वृद्धजनों की सेहत में सुधार संभव है. धार्मिक स्थलों पर यात्रा हो सकती है. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है.
धनु राशि पांच शुभ राजयोग ने धनु राशि पर चल रहे ढैय्या के प्रभाव को भी कमजोर किया है. नौकरी-कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा. आसानी से धन का लाभ होगा. व्यर्थ की चिंता दूर होने वाली है. किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. या किसी ऐसे व्यक्ति की संपर्क में आ सकते हैं, जो कामयाबी की राह में बड़ा मददगार साबित होगा. पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी. जोखिम उठाने वालों के लिए समय अच्छा लग रहा है. जो लोग नौकरी से व्यापार की ओर रुख करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा लग रहा है. नया कारोबार या स्टार्टअप सफल हो सकता है.
उपाय यदि इन राजयोग के निर्माण के बाद भी किसी जातक को शनि की ढैय्या परेशान कर रही है तो कुछ विशेष उपाय जरूर कर लें. मंगलवार को हनुमान जी और शनिवार को शनि देव की पूजा करें. शनि के मंत्रों का जाप करें. शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. गरीबों और जरूरतमंदों को काले तिल, सरसों का तेल, घी, गुड़ या गर्म वस्त्रों का दान करें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









