
दावोस में भारत को बताया 'सेकंड टीयर AI पावर', अश्विनी वैष्णव ने जताया विरोध
AajTak
भारत को सेकंड टीयर AI पावर कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विरोध जताया है. दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान IMF लीडरशिप ने भारत को सेकंड टीयर की AI पावर बताया था. इस पर केंद्रीय मंत्री ने विरोध जताते हुए बताया कि स्टैनफोर्ड की AI लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है. साथ ही दुनिया भारत पर विश्वास दिखा रही है.
IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने भारत को 'दूसरे टीयर' की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर बताए जाने पर आपत्ति जताई है. दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोर्म में AI पर चर्चा के दौरान भारत को लेकर ये टिप्पणी की गई है. अश्विनी वैष्णव ने इसका विरोध किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है भारत पहले स्तर की AI पावर है.
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता IMF का क्राइटेरिया क्या है, लेकिन स्टैनफोर्ड ने दुनिया में AI की तैयारी की लिस्ट में भारत को तीसरे स्थान पर रखा है. मुझे नहीं लगा है कि आपका क्लासिफिकेशन सही है.'
भारतीय IT मिनिस्टर ने कहा है कि AI लीडरशिप को सिर्फ बड़े मॉडल्स बनाने के आधार पर परिभाषित नहीं करना चाहिए. बल्कि इसका आकलन एक देश के फ्लेक्सिबल टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने के आधार पर होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'एक बड़ा AI मॉडल बनाने से आपको देश के रूप में शक्ति नहीं मिलती है.'
यह भी पढ़ें: दावोस में ट्रंप के साथ डिनर में नजर आएंगे ये 7 भारतीय CEO, टैरिफ पर होगी बात?
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने इस डोमेन में भारत की प्लानिंग को लेकर भी जानकारी दी है. भारत कॉम्प्रिहेंशिव सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार कर रहा है. इसमें डिजाइनिंग, फैब्रिकेशन, पैकेजिंग, मैटेरियल और इक्विपमेंट शामिल हैं. भारत खुद को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन का हब बनाना चाहता है.
उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि ग्लोबल इंडस्ट्रीज भारत को एक भरोसेमंद साथी के रूप में देखती हैं. अश्विनी वैष्णव ने भारतीय AI इकोसिस्टम में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विश्वास की भी बात की. इस दौरान उन्होंने गूगल के AI डेटा सेंटर के विस्तार करने का वादे का जिक्र किया. साथ ही भारतीय स्टार्टअप्स के साथ गहरी पार्टनरशिप की बात कही.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









