
किसी को ढाई करोड़, किसी को 2 करोड़... IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स को मिले इतने जॉब ऑफर!
AajTak
IIT खड़गपुर के करियर डेवलपमेंट सेंटर ने साल 2025-26 प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में कमाल कर दिखाया है. तमाम चुनौतियों के बावजूद, पहला फेज खत्म होते ही 1501 छात्रों को ऑफर मिलें. इस दौरान सबसे बड़ा पैकेज 2.44 करोड़ रुपये का रहा. वहीं, 5 छात्रों को 2 करोड़ से ज्यादा के पैकेज मिला है.
IIT खड़गपुर ने 2025-26 के प्लेसमेंट सत्र ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. अपने पहले चरण के दौरान 1,501 छात्रों को नौकरी के लिए ऑफर मिले हैं. इसमें 457 प्री-प्लेसमेंट ऑफर और 15 अंतरराष्ट्रीय ऑफर शामिल हैं, जिसमें सबसे बड़ा पैकेज 2.44 करोड़ रुपये का रहा, जो संस्थान के लिए बड़ी उपल्ब्धि मानी जा रही है.
IIT खड़गपुर में प्लेसमेंट 1 दिसंबर से शुरू हुआ था. शुरुआती दिनों में ही इस रिकॉर्ड में तेजी देखने को मिली. संस्थान के मुताबिक, दूसरे ही दिन सुबह 8 बजे तक 1 हजार जॉब ऑफर का आंकड़ा पार हो गया था.
देश-विदेश की कंपनियां आए साथ
इस प्लेसमेंट सत्र में टेक्नोलॉजी, कोर इंजीनियरुंग, फाइनेंस, कंसल्टिंग, एनालिटिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे फील्ड की कंपनियों ने हिस्सा लिया. वहीं, जॉब ऑफर देने वाली कंपनियों में एप्पल, गूगल, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट सेमत कई कंपनियां रही. इससे ये साफ होता है कि IIT खड़गपुर के छात्रों की डिमांड हर लेवल पर बनी हुई है.
प्री-प्लेसमेंट ऑफर
इस साल बड़ी संख्या में छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से पहले ही नौकरी का ऑफर मिल गया था. ऐसे 457 प्री-प्लेसमेंट ऑफर ने कुल जॉब ऑफर्स की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में भी बढ़त देखने को मिली. इसे लेकर करियर डेवलपमेंट सेंटर के अध्यक्ष प्रोफेसर संजय गुप्ता ने कहा कि नौकरी बाजार में चुनौतियों के बावजूद प्लेसमेंट सत्र के नतीजे उम्मीद से बेहद रहे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









