
दुबई के 2 लाख अच्छे या फिर गुड़गांव के 72 हजार... कौन सी जॉब है बढ़िया? छिड़ी बहस
AajTak
करियर को लेकर फैसला लेना आसान नहीं होता है, खासकर उस वक्त जब नौकरी करने के लिए विदेश की राह देखनी हो. भारत के एक युवक ने सोशल मीडिया रेडिट पर एक ऐसा सवाल किया है जिसके बाद एक नई बहस ने जन्म लिया है.
आज के बदलते दौर में एक बेहतरीन करियर और अच्छी सैलरी के लिए विदेश जाने का चलन तेजी से आगे बढ़ रहा है. कई युवा का ये सपना होता है लेकिन केवल बड़ी दिखने वाली सैलरी हमेशा सही हो जरूरी नहीं है. हाल में एक ऐसा ही सवाल सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक भारतीय कर्मचारी ने दुबई और भारत में नौकरी के विकल्पों को लेकर कन्फ्यूजन साझा किया है.
शख्स ने बताया कि उसे दुबई में 8000 AED यानी कि 1.98 लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी का ऑफर मिला है जबकि वो हाल में गुड़गांव में 72,000 रुपये टेक-होम सैलरी पर काम कर रहा है. सोशल मीडिया पर युवक ने पूछा कि क्या अधिक सैलरी के लिए दुबई जाना समझदारी होगी या भारत में रहना बेहदर होगा. उसके इस सवाल ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ये ट्रेंड कितना सही है?
पोस्ट कर किया सवाल
यूजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे दुबई में 8000 दिरहम की नौकरी ऑफर हुई है. नौकरी उतनी अच्छी नहीं है, लेकिन सैलरी ठीक मिल रही है. हाल में मैं गुड़गांव में 72000 रुपये की नौकरी कर रहा हूं. ऐसे में मुझे दुबई जाना चाहिए या गुड़गांव में ही रहना चाहिए.
महंगी लाइफस्टाइल को लेकर जताई चिंता
रेडिट पर कई लोगों ने इस पोस्ट के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर कहता है कि 8000 दिरहम में दुबई जैसी जगह पर गुजारा करना मुश्किल हो सकता है. दूसरे यूजर ने लिखा कि किराया, खाना, बिजली, पानी, इंटरनेट और ट्रांसपोर्ट वहां पर हर कुछ बहुत महंगा है. अगर आप शेयरिंग रूम में रहते हैं तो, खर्च कुछ कम हो सकता है लेकिन अकेले रहना में वहां पर गुजारा नहीं हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









