
Shadashtak Rajyog 2026 Rashifal: जनवरी के अंत में बनेगा षडाष्टक राजयोग! फरवरी से शुरू होगा इन 4 राशियों का बढ़िया टाइम
AajTak
Shadashtak Rajyog 2026 Rashifal: 31 जनवरी 2026 को बुध और शुक्र एक साथ धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ विशेष योग बनाएंगे. यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए सफलता और तेज तरक्की के संकेत लेकर आ रहा है.
Shadashtak Rajyog 2026 Rashifal: जनवरी 2026 का आखिरी दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. 31 जनवरी को दो शुभ ग्रह बुध और शुक्र, अपनी चाल बदलने वाले हैं. खास बात यह है कि ये दोनों ग्रह एक ही नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे. ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है. इसी दिन ये दोनों ग्रह देवगुरु बृहस्पति के साथ एक विशेष कोणीय स्थिति बनाकर षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. जब एक ही दिन में दो बार ऐसा योग बने, तो उसे डबल षडाष्टक योग कहा जाता है.
पंचांग के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को रात 2 बजकर 26 मिनट से बुध और गुरु के बीच षडाष्टक योग बनेगा. वहीं दोपहर 3 बजकर 7 मिनट से शुक्र-गुरु 150 डिग्री की कोणीय दूरी पर स्थित होकर इसी तरह की स्थिति में आएंगे. एक तरफ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन और दूसरी ओर एक ही दिन दो बार षडाष्टक योग का बनना इसे एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना बनाता है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह योग खास तौर पर लाभ देने वाला साबित हो सकता है.
मेष
मेष राशि वालों के लिए जनवरी के अंत में बनने वाला यह योग आगे के महीनों में अच्छा असर दिखा सकता है. कामकाज में तेजी आएगी और जो प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे, उनके नतीजे मिलने लगेंगे. नौकरी और व्यापार में नए मौके सामने आ सकते हैं. पहले की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी, जिससे मन को राहत मिलेगी. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और समाज में आपकी छवि भी बेहतर होगी. निवेश या नए काम की योजना बनाने के लिए यह समय अनुकूल माना जा सकता है.
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, खासकर जमीन-जायदाद या लंबे समय के निवेश से फायदा हो सकता है. घर का माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में मिठास आएगी. यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देने वाले साबित होंगे. सेहत सामान्य रहेगी, बस दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









