
बहुत कम लोग करते हैं ये पढ़ाई, 12वीं बाद जो भी करते हैं मिलती है मोटी सैलरी!
AajTak
स्पेस साइंटिस्ट बनना आज के युवाओं का बड़ा सपना है. अगर आप भी अंतरिक्ष, रॉकेट और सैटेलाइट की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद सही पढ़ाई और दिशा अपनाकर इस सपने को पूरा किया जा सकता है.
आज के समय में स्पेस साइंटिस्ट बनना कई युवाओं का सपना है. चांद, मंगल, रॉकेट और सैटेलाइट से जुड़ी रिसर्च बच्चों और युवाओं को बहुत आकर्षित करती है. भारत में इसरो (ISRO) जैसे संस्थानों ने इस फील्ड को और मजबूत बनाया है. लेकिन स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए सिर्फ सपना देखना काफी नहीं होता, इसके लिए सही पढ़ाई और लगातार मेहनत जरूरी होती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि स्पेस साइंटिस्ट बनने की तैयारी कैसे शुरू करें.
स्पेस साइंटिस्ट बनने की तैयारी कब से शुरू करें? स्पेस साइंटिस्ट बनने की तैयारी 10वीं के बाद शुरू हो जाती है. जो छात्र इस फील्ड में जाना चाहते हैं, उन्हें 11वीं और 12वीं में साइंस स्ट्रीम चुननी चाहिए.
जरूरी सब्जेक्ट फिजिक्स केमिस्ट्री मैथमेटिक्स
इनमें फिजिक्स और मैथ्स सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं, क्योंकि स्पेस साइंस इन्हीं पर आधारित होता है.
12वीं के बाद क्या पढ़ाई करें? 12वीं पास करने के बाद छात्र कई कोर्स कर सकते हैं:
ग्रेजुएशन के ऑप्शन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









