
बारिश ने ऐसे बदल दी पूरी लाइफ... पहले सैलरी थी 21 हजार, अब होने लगी करोड़ों में कमाई!
AajTak
एक भारतीय युवक ने रेडिट पर अपनी मोटिवेशनल स्टोरी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि कैसे सालों की मेहनत, फील्ड अनुभव और सही समय पर मिली एक सलाह ने उसे ₹21,000 की नौकरी से निकालकर करोड़ों की कमाई तक पहुंचा दिया.
अक्सर आपने सुना होगा कि एक ही रात में किसी की किस्मत बदल गई, लेकिन यहां कहानी किस्मत की नहीं बल्कि करियर के बदलने की है. एक बारिश की रात में हुई एक छोटी-सी बातचीत ने इस शख्स की सोच, दिशा और पूरा करियर ही बदल दिया, और वही पल आगे चलकर उसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बन गया. 21 हजार की मामूली नौकरी से करोड़ों की कमाई तक का यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक भारतीय शख्स की मोटिवेशनल स्टोरी बताती है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, सही सीख, मेहनत और एक सही सलाह इंसान की पूरी जिंदगी बदल सकती है.
एक भारतीय शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी मोटिवेशनल स्टोरी शेयर की है. उन्होंने बताया कि कैसे वह ₹21,000 की मंथली सैलरी वाली नौकरी से निकलकर आज करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. उनकी सफलता के पीछे कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, फील्ड का अनुभव और सही समय पर मिली एक सलाह है.
बारिश की एक रात ने बदल दी जिंदगी भारतीय शख्स ने अपनी पोस्ट में बतया कि करीब पांच साल पहले की बात है. वह एक दिन बारिश में खड़े थे, कंधे पर डॉक्यूमेंट से भरा बैग था और हालात ऐसे थे कि एक साधारण रेनकोट खरीदने तक के पैसे नहीं थे. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया था, लेकिन कोविड के बाद नौकरी मिलना मुश्किल था. मजबूरी में उन्होंने एक फाइनेंशियल कंपनी में डॉक्यूमेंट एग्जीक्यूटिव की नौकरी स्वीकार कर ली.
उनका काम था कस्टमर से फाइलें इकट्ठा करना, पेपर चेक करना और बैंकों में जमा करना. दिल्ली की गर्मी, सर्दी और धुंध, हर मौसम में वह बाहर दौड़ते रहे. इस दौरान उन्होंने बैंकिंग सिस्टम को अच्छे से समझ लिया कि कौन-सा बैंक किस बात पर आपत्ति करता है, कौन-सा मैनेजर फाइल रोक देता है और काम जल्दी कैसे कराया जा सकता है. लेकिन ऑफिस के अंदर हालात अलग थे. बाहर मेहनत करने के बावजूद उनकी सैलरी में सालों तक कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई. जहां दूसरे कर्मचारियों की सैलरी 40% बढ़ गई, वहीं उनकी तनख्वाह ₹18,000 से बढ़कर सिर्फ ₹21,000 हुई.
बारिश की एक रात ने बदल दी जिंदगी उनकी ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया जब एक रात भारी बारिश के कारण वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के ऑफिस में देर तक फंसे रह गए बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी परेशानी बताई. CA ने उनसे कहा- 'तुम बैंक में बैठे लोगों से भी बेहतर काम जानते हो, फिर किसी के लिए नौकरी क्यों कर रहे हो? खुद से काम शुरू करो. CA ने उन्हें ऑफर दिया कि अगर वह खुद क्लाइंट्स की फाइलें लाएंगे, तो वे अपने कोड से काम करवा देंगे और कमाई 50-50 बांट लेंगे. इसके बाद उन्होंने चुपचाप छोटे-छोटे फंडिंग केस लेने शुरू किए. धीरे-धीरे अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ता गया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









