
कदमताल करते जवान भी गा रहे थे- दिल ना दिया... 26 जनवरी परेड रिहर्सल का वीडियो वायरल!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. कुछ समय पहले वायरल हुआ कृष का गाना सुनेगा छाया हुआ था. अब एक बार फिर से वहीं गाना वायरल हो रहा है जो इंडियन आर्मी के जुबान पर चढ़ गया गया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि जवान गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के दौरान वार्म अप करते हुए ये गाना गा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कोई भी चीज तेजी से वायरल हो जाती है और फिर वहीं, ट्रेंड बन जाता है. हाल के समय में सोशल मीडिया कृष का गाना सुनेगा वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोग इसकी रील बनाने लगे. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, इसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि ये गाना इंडियन आर्मी की जुबान पर भी चढ़ गया है.
अभी कुछ दिन पहले एक लड़का कृष का गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में वह लोगों से पूछ रहा था कि क्या वो कृष का गाना सुनेंगे और फिर गाना गाने लगता है. लेकिन इंडियन आर्मी का ये वीडियो और भी तेजी से फैल रहा है.
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा रहा है कि वायरल हो रहे कृष का गाना सुनेगा ट्रेंड भारतीय जवानों पर भी दिखाई देने लगा है. वैसे तो ऐसा बहुत कम होता है कि सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड हो, जवान भी उसमें शामिल हों. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखा जा रहा है. देखा जा सकता है कि जवान हाथ में हथियार लिए खड़े हैं और मिलकर दिल ना दिया गाना गा रहे हैं. बता दें कि ये वीडियो गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @GarudEyeIntel अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि भारतीय सेना गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले वार्म अप कर रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









