
दावोस में ट्रंप के साथ डिनर में नजर आएंगे ये 7 भारतीय CEO, टैरिफ पर होगी बात?
AajTak
भारत की तरफ से ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में कुल 7 CEOs हिस्सा लेंगे. ये भारत की ताकत को दर्शाता है, भारत का कॉरपोरेट सेक्टर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमुख भूमिका निभा रहा है.
स्विट्जरलैंड के दावोस में दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा है. दरअसल, दुनिया के सबसे प्रभावशाली आर्थिक मंच World Economic Forum (WEF) 2026 का आयोजन दावोस में 19 जनवरी से शुरू हो गया है और 23 जनवरी तक चलेगा. इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के करीब 3,000 जन प्रतिनिधि और 850 से अधिक टॉप CEOs शामिल हो रहे हैं.
इस बार का दावोस 'A Spirit of Dialogue' थीम के तहत वैश्विक आर्थिक और व्यापार चुनौतियों पर बहस, निवेश की संभावनाओं और नए वैश्विक साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.
WEF के मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने संबोधन के बाद रिसेप्शन डिनर (Reception Dinner) में शामिल होंगे. जिसमें वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. भारत की तरफ से ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में कुल 7 CEOs हिस्सा लेंगे. ये दर्शाता है कि भारत का कॉरपोरेट सेक्टर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमुख भूमिका निभा रहा है.
डिनर में शामिल होने वाले भारतीय CEOs.. - एन. चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran)– टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन भारत के सम्मानित उद्योग नेताओं में से एक हैं. चंद्रशेखरन का योगदान वैश्विक स्तर पर भी पहचाना जाता है.
- महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के Group Chief Executive अनीश शाह (Anish Shah) भाग लेंगे.
- इंफोसिस (Infosys) के CEO सलील पारेख (Salil Parekh) इस कार्यक्रम में भारत की टेक इंडस्ट्री की आवाज उठाएंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










