
‘बच्चों से दोस्तों की तरह न रहें..’, भारतीय पैरेंट्स को साइना नेहवाल ने दी नसीहत
AajTak
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने हाल ही में पेरेंटिंग पर एक बयान दिया, जिसके खूब चर्चा हो रही है. उनका कहना है कि बच्चों की सफलता के लिए अनुशासन और सख्ती जरूरी है. जानिए सायना के विचार और एक्सपर्ट साइकेट्रिस्ट डॉ. पवित्रा शंकर की राय कि परवरिश में 'दोस्ती' और 'कंट्रोल' के बीच सही बैलेंस कैसे बनाएं.
बच्चों की परवरिश हमेशा से माता-पिता के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी रही है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा न सिर्फ पढ़ाई और करियर में आगे बढ़े, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बने. इसी वजह से परवरिश को लेकर अलग-अलग सोच देखने को मिलती है. कुछ माता-पिता बच्चों के साथ दोस्तों की तरह रहना पसंद करते हैं, ताकि वे खुलकर अपनी बात कह सकें.
वहीं कुछ लोग मानते हैं कि बच्चों को सही रास्ते पर रखने के लिए थोड़ी सख्ती जरूरी होती है. आज के समय में यह बहस और भी ज्यादा तेज हो गई है. मोबाइल, सोशल मीडिया और बदलते लाइफस्टाइल के बीच बच्चों को अनुशासन सिखाना आसान नहीं रहा. कई पैरेंट्स सोचते हैं कि ज्यादा सख्त होने से बच्चे डर सकते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ढील देने से बच्चे बिगड़ सकते हैं.
इसी बीच भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ सिर्फ दोस्त जैसा नहीं, बल्कि थोड़ा सख्त भी रहना चाहिए. साइना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पेरेंटिंग को लेकर कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ सिर्फ दोस्त जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, बल्कि थोड़ा सख्त भी रहना चाहिए.अगर उनके माता-पिता बहुत ज्यादा ढीले होते, तो शायद वह ओलंपिक जैसे बड़े सपने देखने की हिम्मत ही नहीं कर पातीं.
आकाश हेल्थकेयर की साइकेट्रिस्ट डॉ. पवित्रा शंकर के मुताबिक, सख्ती हर बच्चे पर एक जैसा असर नहीं करती. कुछ बच्चे जो लक्ष्य पर फोकस रखते हैं और मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं, वे सख्त नियमों में भी अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं. लेकिन जो बच्चे इमोशनल या जल्दी घबराने वाले होते हैं, उनके लिए ज्यादा सख्ती नुकसानदायक हो सकती है.
छोटे बच्चों को प्यार, सुरक्षा और समझ की जरूरत होती है. किशोर उम्र में बच्चों को थोड़ा आजाद फैसला लेने का मौका मिलना चाहिए. अगर हर उम्र में एक जैसी सख्ती रखी जाए, तो यह डिसिप्लिन से ज्यादा कंट्रोल बन जाती है.
डॉ. शंकर कहती हैं, 'जब बच्चा डर की वजह से बात मानने लगे, तो यह हेल्दी डिसिप्लिन नहीं होता.अगर बच्चा हमेशा डरा हुआ, चुप रहने वाला या स्ट्रेस में दिखे, तो समझ लेना चाहिए कि परवरिश का तरीका सही नहीं है.'

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









