
Premanand Maharaj: इन 4 बातों का हमेशा रखना चाहिए गुप्त, प्रेमानंद महाराज ने दी जीवन से जुड़ी ये बड़ी चेतावनी
AajTak
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने जीवन में सुख, सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए भजन, भोजन, खजाना और यारी को निजी रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या और भजन को भी गुप्त रखना चाहिए ताकि जीवन में स्थिरता बनी रहे.
Premanand Maharaj: जीवन में सुख, सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कुछ बातों में संयम और समझदारी बेहद जरूरी होती है. हर चीज को सार्वजनिक करना या दिखावा करना हमेशा लाभकारी नहीं होता है. कई बार हमारी छोटी-सी नासमझी भी ईर्ष्या, नुकसान या रिश्तों में दरार की वजह बन जाती है. इसलिए, जीवन की बड़ी सीख यही है कि जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम चीजों को निजी रखना ही समझदारी होता है. इसी विषय से संबंधित भक्त ने एक सवाल प्रेमानंद महाराज से पूछा. भक्त का यह प्रश्न था कि महाराज जी ऐसा क्यों कहा जाता है कि भजन, भोजन, खजाना और यारी परदे में रहना चाहिए?
प्रेमानंद महाराज ने दिया ये उत्तर
प्रेमानंद महाराज इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि इससे आपके जीवन को नजर लग जाती है और फिर हानि हो जाती है. जैसे- आपके पास इस समय 10 लाख रुपये का बंडल रखा है, आप ये बात दूसरों को बता दो. एक घंटा भी मुश्किल से वह पैसा आपके टिक नहीं पाएगा. कोई न कोई हथकंडा अपनाकर तुम्हारे रुपए ले जाएगा.
भजन भी है अनोखा धन
आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भजन भी आपका ऐसा ही होता है. भजन हमारी साधना होती है और मर्यादा भी होती है. इसी तरह अपने खजाने को, अपने प्रेम को इन सभी को छुपाकर रखना चाहिए. अगर छुपाओगे नहीं तो वह क्षीण हो जाएगा. अपने ईष्ट प्रेम को छुपाना चाहिए. जितना अपना ज्ञान-विज्ञान, अनुभव छुपाओगे, उतना ही वह बढ़ेगा. यदि प्रकाशित कर दोगे तो पक्का सब कुछ खत्म हो जाएगा.
क्या कहता है अनुभव

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









