
IIT कानपुर में रिसर्च स्कॉलर ने की खुदकुशी, छात्र आक्रोश में, मानवाधिकार आयोग सख्त
AajTak
आईआईटी कानपुर में लगातार हो रही छात्र आत्महत्याओं को लेकर मानवाधिकार आयोग ने जवाब तलब किया है और छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है.
आईआईटी कानपुर में लगातार सामने आ रही आत्महत्याओं की घटनाओं ने एक बार फिर संस्थान की कार्यप्रणाली और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार को आईआईटी कैंपस में एक और रिसर्च स्कॉलर ने आत्महत्या कर ली, जिससे माहौल और गंभीर हो गया. ताजा मामले के बाद मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया है और आईआईटी कानपुर से जवाब तलब किया गया है, जबकि कैंपस में छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है.
आईआईटी कानपुर में एक और शोध छात्र की आत्महत्या के बाद मामला गंभीर होता जा रहा है. मानवाधिकार आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए संस्थान से 22 जनवरी को जवाब देने को कहा है, वहीं कैंपस में छात्रों का गुस्सा भी लगातार बढ़ रहा है.
आत्महत्या मामलों को लेकर अब मानवाधिकार आयोग सख्त आईआईटी कानपुर में हो रही आत्महत्याओं के मामलों को लेकर अब मानवाधिकार आयोग सख्त हुआ है. इस मामले में आईआईटी कानपुर को 22 जनवरी को आयोग के सामने अपना जवाब देना है. मानवाधिकार आयोग ने दिसंबर में हुई आत्महत्या के मामले को साल 2024 में दायर याचिका के साथ जोड़ दिया है. साथ ही, राम स्वरूप इश्राम की आत्महत्या को भी उसी याचिका में शामिल करने की कोशिश की जा रही है.
छात्रों में भारी नाराजगी लगातार हो रही घटनाओं से छात्रों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को हुई आत्महत्या के बाद छात्रों ने जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई. लेकिन जब स्टूडेंट्स एसोसिएशन के डीन बैठक में नहीं पहुंचे, तो नाराज छात्रों ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया और घेराव कर लिया. छात्रों का कहना है कि पिछले दो साल में अब तक नौ छात्रों की मौत हो चुकी है, लेकिन संस्थान की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसी वजह से छात्रों में भारी नाराजगी है और वे जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









