
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि की बढ़ी ताकत, 17 मई तक इन 3 राशियों पर करेंगे डबल अटैक
AajTak
शनि ने 20 जनवरी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था. इन नक्षत्र में शनि 17 मई 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस राशि में शनि की मौजूदगी साढ़ेसाती से पीड़ित लोगों को मुश्किल में डाल सकती है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: न्याय देव शनि ने 20 जनवरी को दोपहर करीब सवा 12 बजे शनि ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था. शनि इस राशि में 17 मई तक रहेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी खुद शनि देव हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि स्वनक्षत्र में आने से शनि और भी ज्यादा पावरफुल हो गए हैं. जिन राशियों पर शनि कृपा थी, उन्हें आगे और भी लाभ होगा. लेकिन जो लोग कठिन दौर से गुजर रहे थे, उनकी चिंता डबल हो सकती है. खासतौर से साढ़ेसाती से प्रभावित जातकों को ज्यादा सावधान रहना होगा.
मेष राशि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण है. यह समय जीवन में नई तरह की चुनौतियां लेकर आ सकता है. नौकरी, व्यापार या रोजगार से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मतभेद, गलतफहमी या मति भ्रम के कारण आप बहुत नुकसान उठाएंगे. इस दौरान ठगों से सावधान रहें और सोच-समझकर ही धन का उपयोग करें. शनिदेव के मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करने से लाभ होगा.
कुंभ राशि कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण है. 17 मई तक का समय आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है. इस दौरान करियर या निजी जीवन में कोई जोखिम न उठाएं. बहुत सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने काम निपटाएं. इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ के लिए बहुत अधिक प्रयास करना होगा. सफलता संकेतों के माध्यम से आपके सामने आ सकती है. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें.
मीन राशि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. मीन राशि के लोग इस दौरान मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं. आपके खर्चों में तेजी आ सकती है, जिससे बैंक-बैलेंस गड़बड़ हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. रोग-बीमारियों से बहुत सतर्क रहना होगा. कुल मिलाकर यह साल संघर्ष के साथ महत्वपूर्ण सीख देने वाला साबित होगा. प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









