
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 600 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
AajTak
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत 600 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 600 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. बैंक में काम सीखने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है. चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन? उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए.
आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी: SC/ST: 5 साल OBC: 3 साल दिव्यांग उम्मीदवार: अधिकतम 10 साल
स्टाइपेंड कितना मिलेगा? चयनित अप्रेंटिस को हर महीने ₹12,300 का स्टाइपेंड दिया जाएगा. यह राशि ट्रेनिंग अवधि के दौरान सीधे उम्मीदवार के खाते में आएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क जनरल / OBC / EWS: ₹150 SC / ST: ₹100 दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
कैसे करें आवेदन?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









