
कानपुर में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सर्वर खराबी के बाद परीक्षा केंद्र पर हंगामा
AajTak
कानपुर के महाराजपुर इलाके के MGA कॉलेज में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा सर्वर फेल होने के कारण रद्द कर दी गई. समय पर जानकारी न मिलने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की, जिसके बाद तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करनी पड़ी.
कानपुर में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई, जिससे अभ्यर्थी नाराज हो गए. गुस्साए छात्रों ने परीक्षा केंद्र में कंप्यूटर, दरवाजे, शीशे और वायरिंग को नुकसान पहुंचाया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर अन्य केंद्र भी दिए जाएंगे.
नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज परिसर में की तोड़फोड़ मंगलवार को कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित MGA कॉलेज में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भारी हंगामा हो गया. परीक्षा सर्वर खराबी के कारण रद्द कर दी गई, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ कर दी. उम्मीदवारों के अनुसार, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी और 8:45 बजे से एंट्री तय थी.
लेकिन तय समय के बाद भी कॉलेज का मुख्य गेट नहीं खोला गया. बाहर खड़े सैकड़ों अभ्यर्थी बेचैन हो गए और विरोध करने लगे. कॉलेज प्रबंधन ने सर्वर में तकनीकी दिक्कत बताकर छात्रों से इंतजार करने को कहा, लेकिन सुबह करीब 10:30 बजे तक न तो कोई लिखित सूचना लगाई गई और न ही परीक्षा रद्द होने की साफ जानकारी दी गई. जानकारी न मिलने और लंबे इंतजार की वजह से छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया.
गेट और सर्वर रूम में तोड़फोड़ हालात बिगड़ने पर सैकड़ों अभ्यर्थी कॉलेज का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद सर्वर रूम का गेट भी तोड़ा गया और वहां लगे कंप्यूटर व सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया. छात्रों ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए. अधिकारियों ने समझा-बुझाकर छात्रों को शांत किया और स्थिति पर काबू पाया.
तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द हंगामे और तकनीकी दिक्कतों के चलते इस केंद्र पर होने वाली तीनों शिफ्ट की परीक्षाएं रद्द कर दी गई. दूर-दराज से आए हजारों अभ्यर्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. फिलहाल SSC या परीक्षा कराने वाली एजेंसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. उम्मीदवारों का कहना है कि यह स्थिति समय पर जानकारी न देने और खराब व्यवस्था की वजह से पैदा हुई. घटना के बाद परीक्षा केंद्र की तैयारियों और तकनीकी इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं. अभ्यर्थियों ने मांग की है कि रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाए और आगे ऐसी अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









