
Malavya Mahapurush Rajyog 2026: मार्च 2026 में शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Malavya Mahapurush Rajyog 2026: मार्च 2026 में शुक्र का मीन राशि में गोचर मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण करेगा, जो कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. जिससे कई राशियों के जीवन में तरक्की और नई जिम्मेदारियां भी आएंगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Malavya Mahapurush Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका असर सिर्फ व्यक्ति के जीवन पर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया पर भी पड़ता है. कुछ ग्रह परिवर्तन जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ाते हैं, तो कुछ बदलाव संघर्ष और चुनौतियां भी लेकर आते हैं. इन्हीं ग्रहों में शुक्र का विशेष महत्व है. शुक्र को ऐश्वर्य, सुख, प्रेम और धन का प्रतीक माना जाता है. करीब 1 महीने के अंतराल पर शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं और हर बार उनका गोचर कुछ खास योगों का निर्माण करता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च 2026 के महीने में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का मीन राशि में जाना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है. इस गोचर के साथ मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा, जो पंच महापुरुष योगों में से एक है. यह योग बनने पर कुछ राशियों के जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. धन, करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं मार्च 2026 में बनने जा रहे मालव्य राजयोग से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है.
कर्क
मार्च में बनने जा रहे शुक्र के मालव्य राजयोग से कर्क राशि वालों के जीवन में खुशियों का संचार होगा. शुक्र कर्क राशि वालों के भाग्य स्थान में गोचर करेंगे, जिससे रुके हुए काम दोबारा गति मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है. इस दौरान यात्रा से जुड़े योग भी बन सकते हैं, खासकर विदेश से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवन में सुविधाओं का विस्तार होगा.
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए मालव्य महापुरुष राजयोग करियर से जुड़े मामलों में लाभकारी रहेगा. शुक्र का प्रभाव मिथुन वालों के कर्म भाव पर पड़ेगा, जिससे कामकाज में पहचान और तरक्की के रास्ते खुलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी की खबर मिल सकती है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय नई डील या बड़े लाभ का संकेत दे रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









